पीलीभीत: महिला से सामूहिक दुष्कर्म, बचाने आई गर्भवती बहन को पीटा

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

पीलीभीत, अमृत विचार। ग्राम प्रधान ने अपने साथियों संग घर में घुसकर एक महिला से सामूहिक दुष्कर्म किया। चीख पुकार सुनकर उसकी गर्भवती बहन बचाने आई तो उसकी भी पिटाई कर दी। बहनोई और बेटी से भी मारपीट की गई। सुनगढ़ी पुलिस से घटना की शिकायत की गई, लेकिन पुलिस ने देर रात तक थाने …

पीलीभीत, अमृत विचार। ग्राम प्रधान ने अपने साथियों संग घर में घुसकर एक महिला से सामूहिक दुष्कर्म किया। चीख पुकार सुनकर उसकी गर्भवती बहन बचाने आई तो उसकी भी पिटाई कर दी। बहनोई और बेटी से भी मारपीट की गई। सुनगढ़ी पुलिस से घटना की शिकायत की गई, लेकिन पुलिस ने देर रात तक थाने में बैठाए रखने के बाद भी सुनवाई नहीं की। दुष्कर्म की घटना को दबाने में लगी रही।

पीड़ित महिला ने परिवार के अन्य सदस्यों संग पुलिस लाइन पहुंचकर ग्राम प्रधान, उसके भाई समेत चार आरोपियों के खिलाफ शिकायत की। जिसमें मुकदमा दर्ज कर सख्त कार्रवाई की मांग की है। एसपी ने मामले की जांच कराकर कार्रवाई का आश्वासन दिया है।
सुनगढ़ी क्षेत्र की एक महिला ने एसपी कार्यालय पहुंचकर बताया कि उसके पति दुबई में काम करने गए हुए हैं। वह बेटी समेत अन्य रिश्तेदारों संग घर पर रहती है।

16 मई को बेटी काम से गई हुई थी। शाम करीब सात बजे ग्राम प्रधान, उसका भाई समेत चार लोग नशे की हालत में घर में घुस आए। पीड़िता को पकड़कर अश्लील हरकत की। फिर सभी ने एक-एक कर दुष्कर्म किया। चीखपुकार सुनकर बेटी बहन व बहनोई बचाने के लिए तो आरोपियों ने उन पर भी हमला बोल दिया। आरोप है कि गर्भवती बहन से भी मारपीट की गई। उसके पेट में लात मारी, जिसमें हालत बिगड़ गई।

घटना की रात में ही सुनगढ़ी थाने पहुंचकर शिकायत की, लेकिन पुलिस ने काफी देर तक बैठाए रखने के बाद भी सुनवाई नहीं की। पीड़िता का मेडिकल परीक्षण भी नहीं कराया गया। पुलिस ने सभी को प्राइवेट अस्पताल में इलाज कराने को कहकर टरका दिया। मामले की जांच कराकर कार्रवाई की मांग की।

ये भी पढ़ें- पीलीभीत: दुष्कर्म के आरोपी सिपाही के खिलाफ गैर जमानती वारंट जारी

 

संबंधित समाचार