हल्द्वानी: तेज आंधी और बारिश के कारण हाईटेंशन लाइनों को भी पहुंचा नुकसान, पोल उखड़े

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

हल्द्वानी, अमृत विचार। आंधी और बारिश ने सोमवार की रात भीषण तबाही मचाई। यह बारिश और आंधी बिजली विभाग के लिए बड़ी आफत लेकर आई। इसमें हाईटेंशन लाइनों पर तीन दर्जन से ज्यादा पेड़ गिरे, एक दर्जन से ज्यादा पोल उखड़ गए। इससे धौलाखेड़ा, फुटकुंआ बिजलीघर पूरी तरह से बंद रहा। वहीं गौलापार क्षेत्र में …

हल्द्वानी, अमृत विचार। आंधी और बारिश ने सोमवार की रात भीषण तबाही मचाई। यह बारिश और आंधी बिजली विभाग के लिए बड़ी आफत लेकर आई। इसमें हाईटेंशन लाइनों पर तीन दर्जन से ज्यादा पेड़ गिरे, एक दर्जन से ज्यादा पोल उखड़ गए। इससे धौलाखेड़ा, फुटकुंआ बिजलीघर पूरी तरह से बंद रहा। वहीं गौलापार क्षेत्र में कई स्थानों पर यह घटनाएं हुईं।

इससे शहर और ग्रामीण क्षेत्र के कई इलाकों में मंगलवार की शाम तक बिजली का संकट बना रहा। पूरे दिन बिजली विभाग के कर्मचारी पेड़ों को काटकर हटाने और लाइनों को जोड़ने का काम करते रहे। कुछ क्षेत्रों में देर शाम के बाद बिजली सप्लाई चालू की जा सकी। विद्युत वितरण खंड ग्रामीण के अधिशासी अभियंता डीडी पांगती ने बताया कि 33 केवी की लाइन पर पेड़ गिरने से बिजली सप्लाई प्रभावित हुई। इस वजह से लालकुंआ, धौलाखेड़ा, फुटकुआं बिजलीघर बंद किया गया था।

उस क्षेत्र में 20 से 25 पोल भी उखड़ गए। मुखानी क्षेत्र में भी 11 केवी की हाईटेंशन लाइन और लो-टेंशन लाइनें कई जगह से टूटी। सुभाष नगर एसडीओ नीरज पांडे ने बताया कि उनके क्षेत्र में सबसे ज्यादा क्षति गौलापार क्षेत्र में हुई। यहां बागजाला, नवाड़खेड़ा, प्रतापुर लाइनों पर पेड़ गिरने से अव्यवस्था हुई।

मानपुर, नयागांव में भी एचटी लाइनें टूटने से सप्लाई प्रभावित रही। एसडीओ मनीष जोशी ने बताया कि एफटीआई, हीरानगर, देवलचौड़, उजाला नगर, स्टेशन रोड पर लाइनों पर पेड़ गिरने और पोल उखड़ने से सप्लाई रोकी गई थी।

संबंधित समाचार