नैनीताल: भाजपा नेता के खिलाफ आशा कार्यकर्ताओं ने खोला मोर्चा

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

नैनीताल, अमृत विचार। आशा कार्यकर्ताओं ने आशाओं के साथ दुर्व्यवहार करने वाले भाजपा नेता के खिलाफ तल्लीताल स्थित गांधी चौक पर धरना-प्रदर्शन किया। बाद में डीएम धीराज सिंह गर्ब्याल को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में आशाओं ने कहा है कि बीते दिनों मुख्यमंत्री धामी नैनीताल पहुंचे थे, जिन्हें आशा कार्यकर्ता अपनी विभिन्न मांगों को लेकर ज्ञापन …

नैनीताल, अमृत विचार। आशा कार्यकर्ताओं ने आशाओं के साथ दुर्व्यवहार करने वाले भाजपा नेता के खिलाफ तल्लीताल स्थित गांधी चौक पर धरना-प्रदर्शन किया। बाद में डीएम धीराज सिंह गर्ब्याल को ज्ञापन सौंपा।

ज्ञापन में आशाओं ने कहा है कि बीते दिनों मुख्यमंत्री धामी नैनीताल पहुंचे थे, जिन्हें आशा कार्यकर्ता अपनी विभिन्न मांगों को लेकर ज्ञापन देना चाहती थीं, लेकिन मंडल अध्यक्ष मनोज जोशी ने यूनियन की प्रदेश अध्यक्ष कमला कुंजवाल को धमकाते हुए उनसे अभद्र भाषा का प्रयोग किया। उन्होंने डीएम से आशाओं के साथ दुर्व्यवहार करने वाले मंडल अध्यक्ष के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की।

साथ ही कमला कुंजवाल को सुरक्षा प्रदान करने की मांग भी की गई है। बता दें कि भाजपा नेता मनोज जोशी के खिलाफ कमला कुंजवाल ने मल्लीताल थाने में शिकायत दर्ज कराई थी, जिस पर पुलिस ने एनसीआर दर्ज की है। इस दौरान सपना बिष्ट, भगवती शर्मा,तुलसी बिष्ट, आशा देवी, पुष्पा, पूजा, लीला देवी, दुर्गा टम्टा, दीपा कांडपाल, हेमा पाठक, अनीता, ज्योति, बबीता, रेखा, सरोज, पुष्पा मेहरा, किरण मेहरा, उमा अधिकारी, भगवती शर्मा, तुलसी बिष्ट, बसंती रौतेला, रीता कश्यप, दीपा अधिकारी, मनीषा, उषा अनीता, रिया व किरण मेहरा आदि मौजूद रहे।

संबंधित समाचार