नैनीताल: धर्म गुरु के रिहाई को लेकर तिब्बती लोगों ने की भूख हड़ताल
नैनीताल, अमृत विचार। तिब्बत के 11वें धर्म गुरु पंचेन लामा गेधुन छोकी न्यिमा की रिहाई को लेकर तिब्बती समुदाय के लोगों ने मंगलवार को मल्लीताल स्थित तिब्बती बाजार में धर्मगुरु की लंबी उम्र और उनकी रिहाई के लिए पूजा-अर्चना कर भूख हड़ताल की। तिब्बती समुदाय के लोगों ने भारत सरकार व मानवाधिकार संगठन से उनके …
नैनीताल, अमृत विचार। तिब्बत के 11वें धर्म गुरु पंचेन लामा गेधुन छोकी न्यिमा की रिहाई को लेकर तिब्बती समुदाय के लोगों ने मंगलवार को मल्लीताल स्थित तिब्बती बाजार में धर्मगुरु की लंबी उम्र और उनकी रिहाई के लिए पूजा-अर्चना कर भूख हड़ताल की।
तिब्बती समुदाय के लोगों ने भारत सरकार व मानवाधिकार संगठन से उनके 11वें गुरु की खोजबीन करने की मांग की है। तिब्बती समुदाय के सचिव राम सिथार ने बताया कि उनके धर्म गुरु पंचेन लामा गेधुन छोकी न्यिमा को 17 मई 1995 में छह वर्ष की आयु में चीन सरकार ने नजरबंद कर दिया था, जिसके बाद उनकी कोई भी जानकारी नहीं मिली है।
इस दौरान तिब्बती महिला संघ समेत तिब्बती युवा कांग्रेस के टाइक तेनजिन, शो तोपग्याल तेनजिन चोएफेल, त्सेरिंग डोलमा, सेरिंग, पेल्की, ताशी, डोलमा, कुसांग, चोएडॉन, त्सेरिंग यांगजोम, सोनम चोएजोम, छिरिंग डोलमा, नमगिल, पेकी, सोनम, तेसी, तेनजिंग, तेंनदवा, तोपगिल, तेनजिंग संगमा, झींगमा, छिरिंग छोडूल व मीमा समेत समुदाय के अन्य लोग मौजूद रहे।
