हल्द्वानी: सड़क निर्माण के लिये मिले 18.50 करोड़ शासन में अटके

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

हल्द्वानी,अमृत विचार। शहर की सड़कों के निर्माण के लिए केंद्र सरकार की ओर से भेजी गई 18.50 करोड़ रुपये की धनराशि नगर निगम को अब तक नहीं मिल सकी है। यह बजट अब तक शासन में अटका हुआ है। इससे सड़कों के निर्माण और मरम्मत का काम शुरू नहीं हो पा रहा है। नगर निगम …

हल्द्वानी,अमृत विचार। शहर की सड़कों के निर्माण के लिए केंद्र सरकार की ओर से भेजी गई 18.50 करोड़ रुपये की धनराशि नगर निगम को अब तक नहीं मिल सकी है। यह बजट अब तक शासन में अटका हुआ है। इससे सड़कों के निर्माण और मरम्मत का काम शुरू नहीं हो पा रहा है।

नगर निगम शहर की सड़कों पर गठन के बाद से अभी तक करीब पौने दो करोड़ रुपये ही खर्च कर पाया है। बजट नहीं होने की वजह से नगर निगम के अधीन सड़कों पर चलना भी मुश्किल हो गया है। नई सड़कों का निर्माण तो छोड़िये, नगर निगम के पास इतना भी बजट नहीं है कि सड़कों की मरम्मत सही समय पर करवा सके।

केंद्र सरकार की ओर से इस साल नगर निगम से पूछा गया था कि विकास योजनाओं के लिये शहरी विकास मद के तहत अगर किसी विभाग में धनराशि खर्च करनी है तो उसका प्रस्ताव बनाकर भेजें। नगर निगम की ओर से केंद्र सरकार को सड़क निर्माण के लिये 18.50 करोड़ रुपये का प्रस्ताव बनाकर भेजा जाना था। इसके लिये जरूरी कागज इसलिये जमा नहीं हो पाये थे क्योंकि जिस वेबसाइट पर ये कागज अपलोड करने थे वह वेबसाइट अंतिम तिथि वाले दिन खुल ही नहीं पाई। इसलिये इस काम के लिये तय तिथि 31 मार्च बीत जाने के बाद मेयर जोगेंद्र सिंह रौतेला ने अपने स्तर पर इस मामले में कार्यवाही की। तब जाकर बज जारी हुआ और यह राज्य सरकार के पास पहुंच गया लेकिन राज्य सरकार से अब तक बजट नगर निगम को हस्तांतरित नहीं हो पाया है। इस वजह से सड़कों के निर्माण का काम रूका हुआ है।

मेयर देहरादून गये, मिल सकता है पैकेज
नगर निगम के अधिकारियों ने बताया कि मेयर इस काम के लिये देहरादून गये हैं। वहां इस मामले में कार्यवाही करेंगे। उम्मीद है कि उनके दौरे के बाद काम में तेजी आये और बजट नगर निगम को हस्तांतरित हो जाये।

नगर निगम क्षेत्र में सड़कों के निर्माण के लिये केंद्र की ओर से धनराशि भेजी गई है। हालांकि यह धनराशि अब तक नगर निगम को हस्तातंरित नहीं हो पाई है।    – नवल नौटियाल, प्रभारी, निर्माण खंड, नगर निगम

संबंधित समाचार