काशीपुर: विवाहिता के आत्महत्या के मामले में पति समेत पांच पर रिपोर्ट दर्ज
काशीपुर, अमृत विचार। दहेज की मांग से तंग आकर छत से कूदकर विवाहिता के आत्महत्या करने के मामले में पुलिस ने मृतका के पिता की तहरीर पर पति समेत पांच के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। ग्राम सरवरखेड़ा निवासी मोहम्मद यासीन ने कुंडा थाना में तहरीर देकर कहा कि उसने अपनी पुत्री की शादी मुशीर …
काशीपुर, अमृत विचार। दहेज की मांग से तंग आकर छत से कूदकर विवाहिता के आत्महत्या करने के मामले में पुलिस ने मृतका के पिता की तहरीर पर पति समेत पांच के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।
ग्राम सरवरखेड़ा निवासी मोहम्मद यासीन ने कुंडा थाना में तहरीर देकर कहा कि उसने अपनी पुत्री की शादी मुशीर सुल्तान निवासी मोहल्ला स्वाले नगर करीम कालोनी थाना किला रामपुर रोड बरेली के साथ किया था।
इस दौरान शादी में काफी सारा सामान, 700 ग्राम सोने के जेवरात व गाड़ी के लिए 24 लाख 50 हजार रुपये नकद दिए थे। लेकिन शादी के दिन से उसकी पुत्री सबा परवीन का पति मुशीर सुल्तान, ससुर हाजी सुल्तान, सास हाजरा, जेठ समीर जेठानी निदा द्वारा दिए गए दान दहेज से खुश नहीं थे और वे उसकी पुत्री से अपने मायके वालों से दहेज में फारचूनर कार और देने की मांग कर रहे थे तथा उसको प्रताड़ित कर रहे थे। दहेज में फॉरचूनर कार लाने का दबाव बनाने से तंग आकर सबा परवीन ने छत से कूदकर आत्महत्या कर ली। वह लगभग दो माह की गर्भवती भी थी। पुलिस ने सभी आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
