रिपोर्ट में खुलासा : जानबूझकर क्रैश कराया गया था चीनी विमान, 132 लोगों की हुई थी मौत

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

वॉशिंगटन। चीन के गुआंग्शी में इसी साल मार्च में हुए विमान हादसे को लेकर चौंकाने वाली जानकारी सामने आई है। अमेरिकी मीडिया वॉल स्ट्रीट जर्नल ने दावा किया है कि चाइना ईस्टर्न जेट को जानबूझकर क्रैश कराया गया था। इस हादसे में प्लेन में सवार सभी 123 यात्रियों समेत 9 क्रू मेंबर की मौत हो …

वॉशिंगटन। चीन के गुआंग्शी में इसी साल मार्च में हुए विमान हादसे को लेकर चौंकाने वाली जानकारी सामने आई है। अमेरिकी मीडिया वॉल स्ट्रीट जर्नल ने दावा किया है कि चाइना ईस्टर्न जेट को जानबूझकर क्रैश कराया गया था। इस हादसे में प्लेन में सवार सभी 123 यात्रियों समेत 9 क्रू मेंबर की मौत हो गई थी। घटनास्थल से बरामद फ्लाइट डेटा रिकॉर्डर को एनालिसिस के लिए अमेरिका भेजा गया था। रिपोर्ट में कहा गया कि प्लेन के मलबे से बरामद किए गए एक ब्लैक बॉक्स की जांच करने से पता चला है कि कॉकपिट में घुसकर किसी ने जानबूझकर जेट को क्रैश कराया हो।

21 मार्च को चीनी विमान हुआ था हादसे का शिकार
चीन के दक्षिण पश्चिमी हिस्से में इस साल मार्च में एक बोइंग विमान 737-800 (Boeing 737-800 Jet) गुआंग्शी के पहाड़ों में क्रैश हो गया था। विमान अचानक ऊंचाई से नीचे गिरने के बाद हादसे का शिकार हो गया। विमान में सवार सभी 123 यात्रियों और चालक दल के 9 सदस्यों की मौत हो गई थी। ये 28 सालों में चीन के लिए सबसे घातक विमानन आपदा थी।

रिपोर्ट में दावा किया जा रहा है कि प्लेन 29 हजार फीट की ऊंचाई से महज 3 मिनट से भी कम समय में 9 हजार फीट की ऊंचाई पर पहुंच गया था। जिसके 20 सेकंड बाद ही वह 3 हजार फीट की ऊंचाई पर था, रिपोर्ट में कहा गया है कि इतनी ऊंचाई से नीचे आने पर 30 मिनट से ज्यादा का समय लगता है। ऐसे में प्लेन के कॉकपिट के अंदर किसी शख्स ने जानबूझकर प्लेन को तेजी से गिरने पर मजबूर किया था।

चीन की भी सामने आई थी रिपोर्ट
इससे पहले चीन एविएशन रेगुलेटर की भी रिपोर्ट सामने आई थी। इसमें कहा गया था कि विमान में किसी भी प्रकार की खराबी नहीं आई थी। विमान क्रैश होने तक सामान्य स्थिति में ही था। हालांकि, इस रिपोर्ट में इस बात का जिक्र नहीं था कि यह दुर्घटना किन कारणों से हुई थी।

ये भी पढ़ें : Russia Ukraine War : रूस का दावा- डोनबास से 18 हजार लोगों को सुरक्षित निकाला गया

संबंधित समाचार