गोरखपुर: ट्रेन में बम की सूचना से रेलवे स्टेशन में मचा हड़कंप, मौके पर पहुंची जीआरपी और सिविल पुलिस
गोरखपुर। मंगलवार रात गोरखपुर से बांद्रा जाने वाली बांद्रा हमसफर (19092) एक्सप्रेस में बम की सूचना से रेलवे स्टेशन में भगदड़ मच गई। सूचना मिलते ही आरपीएफ, जीआरपी और भारी संख्या में सिविल पुलिस ने पहुंचकर तलाशी शुरू कर दी। रात 9:15 बजे मिलन रजत नाम के किसी अनजान आदमी ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट …
गोरखपुर। मंगलवार रात गोरखपुर से बांद्रा जाने वाली बांद्रा हमसफर (19092) एक्सप्रेस में बम की सूचना से रेलवे स्टेशन में भगदड़ मच गई। सूचना मिलते ही आरपीएफ, जीआरपी और भारी संख्या में सिविल पुलिस ने पहुंचकर तलाशी शुरू कर दी।
रात 9:15 बजे मिलन रजत नाम के किसी अनजान आदमी ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट से पीएमओ, रेल मंत्रालय को ट्वीट किया कि गोरखपुर से बांद्रा जाने वाली ट्रेन नंबर 19092 में कुछ आतंकियों ने बम लगा दिया है। ऐसे में तत्काल ट्रेन को निरस्त कर इसकी विधिवत जांच कराएं।
ट्वीट को गंभीरता से लेते हुए तत्काल ट्रेन को रोकने को कहा गया। जीआरपी के साथ ही सिविल और आरपीएफ फोर्स भी ट्रेन के पास पहुंच गई, डॉग स्क्वॉयड को भी लगाया गया।
पूरी ट्रेन को खाली कराकर उसकी तलाशी ली गई। जब ट्रेन में कुछ नहीं मिला तब जाकर सुरक्षा एजेंसियों ने राहत की सांस ली। ऐसे में सबकुछ सामान्य मिलने पर 3 घंटे 35 मिनट की देरी से रात 1:05 बजे ट्रेन रवाना हुई।
पढ़ें- लखीमपुर-खीरी: महिला समेत दो लोगों की ट्रेन से कटकर मौत
