जम्मू कश्मीर: श्रीनगर के यातायात पुलिस मुख्यालय में लगी भीषण आग

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

श्रीनगर। जम्मू-कश्मीर की ग्रीष्मकालीन राजधानी श्रीनगर के मौलाना आजाद मार्ग पर स्थित यातायात पुलिस का मुख्यालय बुधवार को आग लगने के एक भीषण हादसे में क्षतिग्रस्त हो गया है। यातायात मुख्यालय में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के कार्यालय में सुबह करीब 04:10 बजे आग लगी, जिसकी चपेट में आकर सभी रिकॉर्ड, फाइलें और वायरलेस सेट संचार …

श्रीनगर। जम्मू-कश्मीर की ग्रीष्मकालीन राजधानी श्रीनगर के मौलाना आजाद मार्ग पर स्थित यातायात पुलिस का मुख्यालय बुधवार को आग लगने के एक भीषण हादसे में क्षतिग्रस्त हो गया है। यातायात मुख्यालय में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के कार्यालय में सुबह करीब 04:10 बजे आग लगी, जिसकी चपेट में आकर सभी रिकॉर्ड, फाइलें और वायरलेस सेट संचार उपकरण क्षतिग्रस्त हो गए हैं। दमकल और आपातकालीन विभाग के अधिकारियों ने बताया कि आग पर काबू पाने के लिए दमकल की 12 गाड़ियां सहित दो बचाव दल मौके पर मौजूद हैं।

उन्होंने बताया कि आग इमारत की आखिरी मंजिल पर लगी और देखते ही देखते पूरी बिल्डिंग में फैल गई। आग पर काबू पाने में दमकल की गाड़ियों को लगभग तीन घंटे लगे। उन्होंने बताया कि आग लगने के कारणों का अभी पता नहीं चल पाया है और हालांकि इस घटना में कोई हताहत नहीं हुआ है।

यह भी पढ़ें- सीबीआई ने कार्ति के सहयोगी भास्कररमण को किया गिरफ्तार, जानें पूरा मामला

 

 

संबंधित समाचार