एक बार फिर दुल्हन बनेंगी Malaika Arora, Arjun Kapoor के साथ इसी साल करेंगी शादी!!!

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

मुंबई। फिल्म इंडस्ट्री में इन दिनों शादी का माहौल छाया हुआ है। रणवीर-आलिया की शादी के बाद अब खबरें आ रही हैं कि अर्जुन कपूर और मलाइका अरोड़ा भी शादी के बंधन में बंधने वाले हैं। View this post on Instagram A post shared by Malaika Arora (@malaikaaroraofficial) दोनों की शादी की डेट तो सामने …

मुंबई। फिल्म इंडस्ट्री में इन दिनों शादी का माहौल छाया हुआ है। रणवीर-आलिया की शादी के बाद अब खबरें आ रही हैं कि अर्जुन कपूर और मलाइका अरोड़ा भी शादी के बंधन में बंधने वाले हैं।

दोनों की शादी की डेट तो सामने नहीं आई है, लेकिन ऐसी खबरें सामने आ रही है कि दोनों इस साल नवंबर-दिसंबर में शादी कर सकते है। फिलहाल, दोनों में से किसी की तरफ से भी शादी को लेकर कोई ऑफिशियस स्टेटमेंट सामने नहीं आया है।

कपल ने 2019 में अपने प्यार का खुल्लम खुल्ला ऐलान किया था और तब से ही इनके प्यार के चर्चे चले आ रहे हैं। दोनों अपने प्यार को और आगे बढ़ाते हुए अब शादी करने की प्लानिंग की है।

एक सोर्स ने बताया है कि यह कपल मुंबई में विंटर वेडिंग करेगा। मलाइका और अर्जुन दोनों को सर्दियों का मौसम पसंद है और इसलिए उन्होंने नवंबर या दिसंबर में तारीख तय करने और दोस्तों और परिवार के बीच एक इंटीमेट शादी करने का फैसला किया है। मलाइका और अर्जुन अपने वेडिंग कपड़ों पर भी बहुत ज्यादा खर्च नहीं करेंगे। मलाइका शादी के रजिस्ट्रेशन के दिन एक सिंपल लेकिन एलीगेंट साड़ी पहनेंगी, जबकि अर्जुन एक साधारण कुर्ता पहनेगें।

पढ़ें- पीली साड़ी में Rubina Dilaik ने ढाया कहर, फैंस जमकर कर रहे तारीफ, देखें PHOTOS

संबंधित समाचार