कार्ति चिदंबरम मामले में गांधी परिवार की भूमिका संदिग्ध, गहराई से हो जांच- सांसद डॉ. संयज जायसवाल

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

पटना। बिहार भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के अध्यक्ष एवं सांसद डॉ. संयज जायसवाल ने कार्ति चिदंबरम मामले में गांधी परिवार की भूमिका को संदिग्ध बताया और इस मामले की गहराई से जांच कराए जाने की मांग की। डॉ. जायसवाल ने बुधवार को कहा कि वंशवाद और भ्रष्टाचार का ‘कॉकटेल’ बनी कांग्रेस ने सत्ता में रहते …

पटना। बिहार भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के अध्यक्ष एवं सांसद डॉ. संयज जायसवाल ने कार्ति चिदंबरम मामले में गांधी परिवार की भूमिका को संदिग्ध बताया और इस मामले की गहराई से जांच कराए जाने की मांग की। डॉ. जायसवाल ने बुधवार को कहा कि वंशवाद और भ्रष्टाचार का ‘कॉकटेल’ बनी कांग्रेस ने सत्ता में रहते हुए इतने कुकर्म किए हैं कि इनके कारनामे आज भी समय-समय पर बाहर आते रहते हैं।

काले धन से इनका लगाव इतना अधिक है कि इन्हें देश के दुश्मन मुल्कों के सामने भी हाथ पसारने में देर नहीं लगती और न ही इन्हें देश और जनता की सुरक्षा का ख्याल रहता है। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि छह लाख करोड़ रुपये की संपत्ति का मालिक होने का दावा करने वाले कार्ति चिदंबरम पर वर्ष 2011 में पैसे लेकर चीनी नागरिकों की देश में घुसपैठ करवाने के मामले को ही देखें तो यह साफ हो जाता है कि पैसे के लिए ये लोग किसी भी हद तक नीचे गिर सकते हैं।

उन्होंने इस मामले में गांधी परिवार की भूमिका पर सवाल खड़े करते हुए कहा कि इस मामले की तह में जाने पर गांधी परिवार के भी घेरे में आने की संभावना है। डॉ. जायसवाल ने बताया कि चीन से पैसे खाने की परिपाटी गांधी परिवार ने ही शुरू की थी। अपने दूतावास के जरिए चीन की सरकार कई बार राजीव गांधी फाउंडेशन को पैसे दे चुकी है। इसके अलावा कई चीनी अधिकारियों के भी समय-समय पर इस फाउंडेशन को वित्तीय मदद देने की बात भी खबरों में आ चुकी है। यहां तक कि कांग्रेस और चीन ने ‘गुप्त समझौता’ भी किया हुआ है, जिसपर खुद कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी के दस्तखत है।

ये भी पढ़ें- बिहार सरकार का फैसला, दस हजार से अधिक आय वालों के राशन कार्ड होंगे रद्द

संबंधित समाचार