हल्द्वानी: साक्षात्कार के बाद भी डॉक्टरों को नहीं मिली नौकरी

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

हल्द्वानी, अमृत विचार। राजकीय मेडिकल कॉलेज में डॉक्टरों की कमी चल रही है। मांगने के बावजूद भी डॉक्टरों को यहां नौकरी नहीं दी जा रही है और उनको नियुक्ति पत्र देने में विलंब किया जा रहा है। मेडिकल कॉलेज में करीब एक माह पूर्व डॉक्टरों के खाली पड़े 109 पदों के लिये साक्षात्कार करवाये गये …

हल्द्वानी, अमृत विचार। राजकीय मेडिकल कॉलेज में डॉक्टरों की कमी चल रही है। मांगने के बावजूद भी डॉक्टरों को यहां नौकरी नहीं दी जा रही है और उनको नियुक्ति पत्र देने में विलंब किया जा रहा है।

मेडिकल कॉलेज में करीब एक माह पूर्व डॉक्टरों के खाली पड़े 109 पदों के लिये साक्षात्कार करवाये गये थे। जिनमें केवल 10 ही डॉक्टर साक्षात्कार देने पहुंचे थे। इनमें रेडियॉलोजी विभाग के भी डॉक्टर थे।

मेडिकल कॉलेज प्रबंधन की ओर से बताया गया कि इनका नियुक्ति पत्र शासन की ओर से भेजा जायेगा। इधर, एक माह का समय होने के बाद भी इन डॉक्टरों को अभी तक नियुक्ति पत्र नहीं दिया गया है।

सबसे बड़ी बात यह है कि अगर इन सभी डॉक्टरों को नियुक्ति पत्र दे दिये जाते तो सुशीला तिवारी अस्पताल में बंद पड़ी अल्ट्रासाउंड की सेवा शुरू हो जाती। यह करीब दो माह से बंद पड़ी है। मरीजों को अल्ट्रासाउंड के लिये दूसरे अस्पतालों में भेजना पड़ रहा है। इधर, प्राचार्य डॉ. अरुण जोशी ने बताया कि डॉक्टरों को जल्द ही नियुक्ति पत्र भेजा जा सकता है। उनके आवेदन शासन स्तर पर पहुंच चुके हैं।

संबंधित समाचार