Cannes 2022 : ऑफ शोल्डर डीप नेक गाउन में पूजा हेगड़े का दिखा दिलकश अंदाज, तस्वीरें देख फैंस की धड़कनें हुईं तेज

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

मुंबई। फ्रांस में आयोजित 75वें कान्स फिल्म फेस्टिवल में इस बार भारतीय हसीनाएं धूम मचा रही हैं। दीपिका पादुकोण, ऐश्वर्या राय बच्चन और हिना खान के चर्चे हर तरफ हो रहे हैं। वहीं पूजा हेगड़े का कांस के ररेड कारपेट पर बेहद ही खूबसूरत अंदाज देखने को मिला, जिसे देख फैंस उनकी तारीफ करते नहीं …

मुंबई। फ्रांस में आयोजित 75वें कान्स फिल्म फेस्टिवल में इस बार भारतीय हसीनाएं धूम मचा रही हैं। दीपिका पादुकोण, ऐश्वर्या राय बच्चन और हिना खान के चर्चे हर तरफ हो रहे हैं। वहीं पूजा हेगड़े का कांस के ररेड कारपेट पर बेहद ही खूबसूरत अंदाज देखने को मिला, जिसे देख फैंस उनकी तारीफ करते नहीं थक रहे हैं।

पूजा हेगड़े व्हाइट ऑफ शोल्डर डीप नेक गाउन पहनकर कान्स 2022 के रेड कारपेट पर उतरीं। उन्होंने इलैबोरेट स्ट्रैपलेस गाउन को पहना था, जिसमें लंबी फेदर स्कर्ट थी।

पूजा हेगड़े ने अपने लुक को इंस्टाग्राम पर भी शेयर किया है, जिसमें वो बेहद ही ग्लैमरस दिखाई दे रही हैं। पूजा की लेटेस्ट तस्वीरों ने सोशल मीडिया के तापमान को बढ़ा दिया है।

पूजा हेगड़े के फेदर गाउन के साथ-साथ उनके मेकअप और इयररिंग्स की भी तारीफ हो रही है।

अपने लुक को सोशल मीडिया पर शेयर कर पूजा ने लिखा है कि वह बहुत कुछ महसूस कर रही हैं। पूजा की ये तस्वीरें सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही हैं।

पूजा ने इंस्टाग्राम पर अपने लुक की तस्वीरें शेयर करते हुए हैशटैग ‘क्राफ्टेड इन इंडिया’ का जिक्र किया, जिसमें इशारा किया गया कि उनके इस लुक को भारतीय डिजाइनर ने बनाया है।

आप तस्वीरों में देख सकते हैं कि पूजा हेगड़े ने अलग-अलग अंदाज में पोज दिए हैं। जो उनके लुक पर चार चांद लगा रहे हैं।

इसके अलावा पूजा हेगड़े ने एक और फोटोशूट करवाया है। इसमें वह समंदर किनारे खड़ी नजर आईं। पूजा का दूसरा लुक भी स्ट्रैपलेस है। इसके साथ उन्होंने लम्बा केप पहना हुआ है।

रेड कार्पेट पर एक्ट्रेस का अभी तक का सबसे जुदा अंदाज और लुक देखने के लिए मिला है, जिसकी एक झलक पूजा ने इंस्टाग्राम पर फैंस को भी दी है। व्हाइट ड्रेस के साथ उनका मेकअप और हेयर स्टाइल कमाल का लग रहा है।

पूजा हेगड़े ने गोल्ड हूप ईयरिंग्स के साथ पिंक लिपस्टिक, सिमरी आईशेडो और ग्लोसी मेकअप से अपने लुक को कंप्लीट किया है। वो अपने इस लुक में एक दम परफेक्ट लग रही हैं, इसमें उनकी जितनी तारीफ की जाए वो भी कम होगी।

ये भी पढ़ें : Deepika Padukone Photos: Cannes Film Festival में दिखा मस्तानी का रेट्रो लुक, गोल्डन ब्लैक साड़ी में कमाल लगीं एक्ट्रेस

 

संबंधित समाचार