काशीपुर: तमंचा व कारतूसों के साथ युवक गिरफ्तार
काशीपुर, अमृत विचार। कुंडा थाना पुलिस ने तमंचा और कारतूस के साथ एक युवक को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत रिपोर्ट दर्ज की है। सूर्या चौकी प्रभारी एसआई जगत सिंह साही, कांस्टेबल सुमित कुमार व प्रमोद शर्मा ने रात्रि गश्त के दौरान ग्राम कुदेयोंवाला पुलिया के पास एक …
काशीपुर, अमृत विचार। कुंडा थाना पुलिस ने तमंचा और कारतूस के साथ एक युवक को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत रिपोर्ट दर्ज की है।
सूर्या चौकी प्रभारी एसआई जगत सिंह साही, कांस्टेबल सुमित कुमार व प्रमोद शर्मा ने रात्रि गश्त के दौरान ग्राम कुदेयोंवाला पुलिया के पास एक संदिग्ध युवक को रोका। पुलिस को देखकर युवक भागने लगा। पुलिस ने घेराबंदी कर उसे दबोच लिया। तलाशी लेने पर युवक के कब्जे से 12 बोर का एक तमंचा और दो 12 बोर के जिंदा कारतूस बरामद हुए।
पूछताछ में युवक ने अपना नाम गुड्डू निवासी ग्राम किशनपुर गामडी थाना ठाकुरद्वारा जिला मुरादाबाद बताया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत रिपोर्ट दर्ज कर कोर्ट में पेश किया है।
