बहराइच: दो साल बाद लगेगा दरगाह का जेठ मेला, 22 को आएगी गाजी मियां की बारात, सुरक्षा को लेकर हुई बैठक

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बहराइच। दरगाह में हर साल लगने वाले जेठ मेले का आगाज हो चुका है। 22 मई को रविवार के दिन गाजी मियां की पहली बरात उनकी मजार पहुंचेगी। इसके लिए मेला परिसर में डीएम और एसपी का अस्थाई कार्यालय बनाया गया है। गुरुवार को मेला की सुरक्षा को लेकर बैठक भी हुई। दरगाह में स्थित …

बहराइच। दरगाह में हर साल लगने वाले जेठ मेले का आगाज हो चुका है। 22 मई को रविवार के दिन गाजी मियां की पहली बरात उनकी मजार पहुंचेगी। इसके लिए मेला परिसर में डीएम और एसपी का अस्थाई कार्यालय बनाया गया है। गुरुवार को मेला की सुरक्षा को लेकर बैठक भी हुई।

दरगाह में स्थित सैयद सालार मसूद गाजी की दरगाह पर दो वर्ष बाद जेठ मेले का आयोजन शुरू हो गया है। मेले की गुरुवार को औपचारिक शुरुआत हुई। मेले में जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक का अस्थाई कैंप भी बनाया गया है। गुरुवार को अपर पुलिस अधीक्षक ने मेले को सुरक्षा के लिए पुलिस कर्मियों के साथ बैठक की। वही दरगाह में पहली बरात रविवार को आयेगी।आपको बताते चलें यह बरात शहर प्रदेश ही नहीं पूरे देश के अलग-अलग कोनों से बहराइच के दरगाह पहुंचती है। जहां गाजी मिया को मानने वाले उनमें आस्था रखने वाले लोग उनकी बारात बड़ी ही धूमधाम से लेकर उनकी मजार पहुंचते हैं। इस बारात में हिंदू और मुस्लिम एकता की मिसाल देखने को हर साल मिलती है। दो साल से कोविड-19 के चलते प्रशासन द्वारा बारात रोक दी गई थी। लेकिन अब जब कोविड-19 का प्रकोप कम हुआ है तो यह एक बार फिर से बाराते आने को तैयार है।

सुरक्षा के दृष्टिगत पुलिस प्रशासन ने भी अपनी कमर कस ली है। मेले में पुलिस ने कैंप लगाकर मेले की चौकी बनानी है, जहां पर पुलिस तैनात रहेगी तो वही सुरक्षा के दृष्टिगत पुलिस मेले में भरणशील रहेगी। मेले में लगने वाले झूले सर्कस जादू मौत का कुआं अब लगना शुरू हो गए हैं मेले की तैयारियां अपने चरम पर हैं।

इस संबंध में जानकारी देते हुए एडीएम मनोज कुमार ने बताया कि आगामी मेले को लेकर तैयारियां पूरी कर ली गई है आज पुलिस ब्रीफिंग की गई है उन्होंने कहा कि व्यवस्था को चाक-चौबंद बनाने के लिए किसी भी तरह की कोई भी कोताही नहीं बरती जाएगी। एडीएम का कहना है कि मेले में किसी प्रकार का थिएटर डांस व नौटंकी नहीं होगा।

पढ़ें-बहराइच: दरगाह जेठ मेला 19 मई से होगा शुरू, मेले में पॉलिथीन पर रहेगा प्रतिबंध

संबंधित समाचार