हल्द्वानी: रेलवे विद्युतीकरण के लिए लगाई कॉपर वायर चोरी करने में पांच गिरफ्तार

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

हल्द्वानी, अमृत विचार। रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) ने हल्द्वानी रेलवे स्टेशन के समीप विद्युतीकरण के लिए लगाए गए तार चोरी का खुलासा कर दिया है। आरपीएफ ने चोरी हुआ 80 मीटर तार बरामद कर पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरपीएफ इंस्पेक्टर रणदीप कुमार ने बताया कि इन दिनों रेलवे के विद्युतीकरण का काम हो …

हल्द्वानी, अमृत विचार। रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) ने हल्द्वानी रेलवे स्टेशन के समीप विद्युतीकरण के लिए लगाए गए तार चोरी का खुलासा कर दिया है। आरपीएफ ने चोरी हुआ 80 मीटर तार बरामद कर पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

आरपीएफ इंस्पेक्टर रणदीप कुमार ने बताया कि इन दिनों रेलवे के विद्युतीकरण का काम हो रहा है। काठगोदाम से लालकुआं के बीच विद्युतीकरण के लिए वायर लगाने का काम चल रहा है। बीती 15 मई को हल्द्वानी-लालकुआं के बीच संख्या 82/01-82/02 से 80 मीटर ओएचई कैटेनरी कॉपर वायर अज्ञात चोरों ने चुरा लिया था। करीब 47.700 किलो के इस तार की कीमत 34,643  रुपये थी।

इस मामले में आरपीएफ ने रिपोर्ट दर्ज की थी। उन्होंने बताया कि मुखबिर की सूचना पर टीम ने बनभूलपुरा और गौलापार में छापेमारी की। तीन चोरों और दो रिसीवरों को धर दबोचा। उनके पास से चोरी किया हुआ तार भी बरामद हुआ है। पकड़े गए आरोपियों में शाहरूख अहमद निवासी लाइन नंबर-17, फैसल उर्फ जीरो निवासी अंसारी कॉलोनी गौलापार, गुलफाम उर्फ गुल्लू उर्फ कोहिनूर निवासी लाइन नंबर-17 वार्ड, शाहजेब निवासी इंद्रानगर और ओम प्रकाश निवासी शनिबाजार शामिल हैं।

चोरों ने कॉपर वायर को छोटे-छोटे टुकड़ों में बांट दिया था, ताकि इसको आसानी से बेचा जा सके। पांचों को कोर्ट में पेश किया गया। जहां से उन्हें 14 दिनों के लिए जेल भेज दिया है। टीम में हरिश्चंद्र सिंह, तरुण वर्मा, जयपाल सिंह, ऋषि पांडेय, प्रमोद कुमार शामिल थे।

संबंधित समाचार