हल्द्वानी: अल्पसंख्यकों को स्वरोजगार से जोड़ने के लिए मिलेगा बैंक से ऋण

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

हल्द्वानी, अमृत विचार। जिला प्रबंधक अल्पसंख्यक कल्याण तथा वक्फ विकास निगम अल्पसंख्यकों को स्वरोजगार से जोड़ने के लिए अनुदान पर ऋण मुहैया करा रहा है। जानकारी के अनुसार नैनीताल जनपद के अल्पसंख्यक जैसे मुस्लिम, सिख, ईसाई, बौद्ध, पारसी, जैन समुदायों के बेरोजगार जिनकी वार्षिक आय 2.50 लाख से अधिक नहीं है। उन्हें स्वरोजगार से जोड़ने …

हल्द्वानी, अमृत विचार। जिला प्रबंधक अल्पसंख्यक कल्याण तथा वक्फ विकास निगम अल्पसंख्यकों को स्वरोजगार से जोड़ने के लिए अनुदान पर ऋण मुहैया करा रहा है।

जानकारी के अनुसार नैनीताल जनपद के अल्पसंख्यक जैसे मुस्लिम, सिख, ईसाई, बौद्ध, पारसी, जैन समुदायों के बेरोजगार जिनकी वार्षिक आय 2.50 लाख से अधिक नहीं है। उन्हें स्वरोजगार से जोड़ने के लिए बैंक से ऋण दिलाने का प्रावधान है।

इसमें योजना लागत का 25 प्रतिशत अनुदान, 15 प्रतिशत लाभार्थी का स्वयं का अंश और शेष 60 प्रतिशत रकम बैंक ऋण देगा। ग्रामीण क्षेत्रों के पात्र बेरोजगार जरूरी दस्तावेजों की दो-दो प्रतियों के साथ संबंधित ब्लॉक में सहायक समाज कल्याण अधिकारी, सहायक अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी व शहरी क्षेत्रों के पात्र अल्पसंख्यक कल्याण व वक्फ विकास निगम के पुरानी आईटीआई बरेली रोड स्थित जिला प्रबंधक में संपर्क कर ऋण के लिए आवेदन कर सकते हैं।

संबंधित समाचार