काशीपुर: गर्भवती महिला की मौत के मामले में आरोपी पति गिरफ्तार

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

काशीपुर, अमृत विचार। संदिग्ध परिस्थितियों में विषाक्त खाने से गर्भवती महिला की मौत के मामले में पुलिस ने मृतका के पति के खिलाफ दहेज हत्या की रिपोर्ट दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है। कुंडा थाना क्षेत्र के ग्राम सरवरखेड़ा निवासी शकील की 21 वर्षीय पुत्री मंतशा ने करीब तीन वर्ष पूर्व गांव के ही …

काशीपुर, अमृत विचार। संदिग्ध परिस्थितियों में विषाक्त खाने से गर्भवती महिला की मौत के मामले में पुलिस ने मृतका के पति के खिलाफ दहेज हत्या की रिपोर्ट दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है।

कुंडा थाना क्षेत्र के ग्राम सरवरखेड़ा निवासी शकील की 21 वर्षीय पुत्री मंतशा ने करीब तीन वर्ष पूर्व गांव के ही निवासी पेंट-पुताई का कार्य करने वाले दानिश के साथ प्रेम विवाह किया था। शादी के बाद उसका एक साल का पुत्र है तथा मंतशा करीब 6 माह की गर्भवती बताई गई है।

बीते दिन मंतशा की विषाक्त खाने से मौत हो गई थी। मृतका के पिता ने दानिश पर ही उसे जहर देकर मारने की आशंका जाहिर करते हुए पुलिस को तहरीर दी थी। पुलिस ने तहरीर के आधार पर मृतका के पति के खिलाफ दहेज हत्या का मुकदमा दर्ज कर आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया है।

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज

गंगाराम की मौत पर रोया पूरा गाँव, नहीं जला घर का चूल्हा, 130 सालों तक तालाब में रहने की क्या है कहानी; NCERT के पाठ्यक्रम में शामिल
NEET विवाद पर छात्रों के समर्थन में आए वरुण धवन और नोरा फतेही, बोले- हर छात्र निष्पक्ष और भरोसेमंद व्यवस्था का हकदार
Parliament Monsoon Session Day 5: लोकसभा की कार्यवाही 27 जुलाई तक स्थगित, किरण रिजिजू बोले- NEET पर चर्चा जरूरी, देश को सही संदेश जाना चाहिए
''छात्रों को धमकाने की हिम्मत कैसे हुई?'' , राहुल गांधी का सरकार पर हमला, कहा- छात्रों को लोकतांत्रिक अधिकारों से नहीं डराया जा सकता
लखनऊ में IGRS शिकायतों पर बड़ा एक्शन: 60% शिकायतकर्ता असंतुष्ट, डीएम ने 25 अधिकारियों का जून का वेतन रोका