अल्मोड़ा: छात्रों को कमरे में बंद कर गंदी हरकतें करने वाला शिक्षक गिरफ्तार

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अल्मोड़ा, अमृत विचार। रानीखेत तहसील के उच्चतर माध्यमिक विद्यालय स्यालीखेत में छात्रों के साथ यौन उत्पीड़न के आरोपी शिक्षक को पुलिस ने ज्योलीकोट तिराहे के पास से गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपी शिक्षक को न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया है। रानीखेत तहसील के धूराफाट क्षेत्र के राजकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय स्यालीखेत …

अल्मोड़ा, अमृत विचार। रानीखेत तहसील के उच्चतर माध्यमिक विद्यालय स्यालीखेत में छात्रों के साथ यौन उत्पीड़न के आरोपी शिक्षक को पुलिस ने ज्योलीकोट तिराहे के पास से गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपी शिक्षक को न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया है।

रानीखेत तहसील के धूराफाट क्षेत्र के राजकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय स्यालीखेत में शिक्षक ऐवरन सिंह गंगवार पर बच्चों का यौन उत्पीडऩ करने का आरोप लगा था। शिक्षक पर आरोप लगा है कि उसके द्वारा स्कूल में बंद कक्ष में छात्रों के साथ गंदी हरकतें की जाती थी। किसी से शिकायत करने पर वह बच्चों को जान से मारने व फेल करने की धमकी देता था।

करीब एक सप्ताह पहले अभिभावकों के आक्रोश व शिकायत से यह मामला चर्चा में आया था। जिसके बाद इस आरोपी शिक्षक के खिलाफ 13 मई को पोक्सो अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। मामले पर त्वरित कार्रवाई के लिए विवेचना रेगुलर पुलिस को स्थानांतरित की गई थी। प्रकरण को गंभीरता से लेते हुए एसएसपी प्रदीप कुमार राय ने महिला थानाध्यक्ष बरखा कन्याल को विवेचना सौंपी।

आरोपी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस उपाधीक्षक आपरेशन ओशिन जोशी के पर्यवेक्षण में पुलिस टीम गठित की गयी। पुलिस टीम ने सर्विलांस की मदद से सुरागरसी पतारसी करते हुए आरोपी नामजद शिक्षक ऐबरन कुमार गंगवार (53 वर्ष) पुत्र प्यारे लाल, निवासी ग्राम बाजपुर, थाना बहेड़ी, जिला बरेली उत्तर प्रदेश का पता लगाया और दबिश देकर उसे ज्योलीकोट भवाली तिराहे से गिरफ्तार कर लिया। यह शिक्षक विद्यालय विद्यालय से गत 22 अप्रैल से छुट्टी पर चल रहा था।

पुलिस के अनुसार शिक्षक ऐवरन कुमार गंगवार ने पूछताछ में बताया कि वह 2006 से राजकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय स्यालीखेत, तहसील रानीखेत में सामाजिक विज्ञान के सहायक अध्यापक के पद पर तैनात है। इससे पूर्व वह राजकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय हिनौला सल्ट में तैनात रह चुका है।

पुलिस टीम को मिला ढ़ाई हजार का ईनाम
छात्रों के यौन उत्पीडऩ के आरोपी शिक्षक की शीघ्र गिरफ्तारी पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने पुलिस टीम को उत्साहवर्धन के लिए 2500 रुपये के नगद पुरस्कार से पुरस्कृत किया है। गिरफ्तारी टीम में थानाध्यक्ष महिला थाना अल्मोड़ा बरखा कन्याल, उप निरीक्षक सुनील धानिक, आरक्षी मोहन बोरा, दीपक खनका, नारायण रावल शामिल थे।

संबंधित समाचार