बहराइच: बाग में अज्ञात युवक का मिला शव, नहीं हो सकी पहचान

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बहराइच। रूपईडीहा थाना क्षेत्र के कल्याणपुर मार्ग पर एक बाग में 35 वर्षीय युवक का शव मिला। सूचना पाकर पुलिस पहुंची। पुलिस ने शव की पहचान कराई। पहचान न होने पर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। रूपईडीहा थाना क्षेत्र के ग्राम चरदा में कल्याणपुर मार्ग पर एक ग्रामीण का बाग है। बाग …

बहराइच। रूपईडीहा थाना क्षेत्र के कल्याणपुर मार्ग पर एक बाग में 35 वर्षीय युवक का शव मिला। सूचना पाकर पुलिस पहुंची। पुलिस ने शव की पहचान कराई। पहचान न होने पर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। रूपईडीहा थाना क्षेत्र के ग्राम चरदा में कल्याणपुर मार्ग पर एक ग्रामीण का बाग है।

बाग में गुरुवार शाम को युवक का शव पड़ा मिला। सूचना मिलने पर प्रभारी निरीक्षक श्रीधर पाठक मौके पर पहुंचे। पुलिस ने आसपास के लोगों से शव की पहचान कराई, लेकिन मृतक की पहचान नहीं हो सकी। थानाध्यक्ष ने बताया कि मृतक की उम्र 35 वर्ष के आसपास है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

यह भी पढ़ें:-अयोध्या: संदिग्ध परिस्थितियों में युवक का मिला शव, परिवार ने जताई हत्या की आशंका

संबंधित समाचार