‘Scam 1992’ फेम एक्टर Pratik Gandhi बनेंगे भारत के ‘बापू’

Amrit Vichar Network
Published By Amrit Vichar
On

मुंबई। ओटीटी प्लेटफॉर्म सोनी लिव पर हंसल मेहता के निर्देशन में “स्कैम 1992: द हर्षद मेहता स्टोरी” के मुख्य किरदार से फिल्म जगत पर अपनी पहचान बनाने वाले अभिनेता प्रतीक गांधी एक बार फिर से सत्य और अहिंसा के पुजारी महात्मा गांधी की बायोपिक में नजर आने वाले हैं। अप्लॉज एंटरटेनमेंट ने “गांधी” की जीवनी …

मुंबई। ओटीटी प्लेटफॉर्म सोनी लिव पर हंसल मेहता के निर्देशन में “स्कैम 1992: द हर्षद मेहता स्टोरी” के मुख्य किरदार से फिल्म जगत पर अपनी पहचान बनाने वाले अभिनेता प्रतीक गांधी एक बार फिर से सत्य और अहिंसा के पुजारी महात्मा गांधी की बायोपिक में नजर आने वाले हैं।

अप्लॉज एंटरटेनमेंट ने “गांधी” की जीवनी पर बायोपिक बनाने का ऐलान करते हुए यह घोषणा की।

यह बायोपिक प्रसिद्ध इतिहासकार और लेखर रामचंद्र गुहा की दो किताब पर आधारित होगी। खास बात यह है कि यह फिल्म एक सीरिज के रूप में बनेगी।

पढ़ें-Cannes 2022 में ऐश्वर्या राय ने पहना फूलों से सजा गाउन, बिखेरे हुस्न के जलवे, देखें PHOTOS

संबंधित समाचार