बाराबंकी: अज्ञात वाहन ने युवक को मारी टक्कर, दर्दनाक मौत

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बाराबंकी। थाना क्षेत्र हैदरगढ़ अंतर्गत पंचर की दुकान चलाने वाले 40 वर्षीय व्यक्ति को अज्ञात वाहन ने ठोकर मारकर मौके से भाग गया। जिसके चलते वो गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल युवक को परिजन इलाज के लिए नजदीकी अस्पताल ले गए। जहां युवक की मौत हो गई। थाना हैदरगढ़ के दीवानगंज निवासी अरुन …

बाराबंकी। थाना क्षेत्र हैदरगढ़ अंतर्गत पंचर की दुकान चलाने वाले 40 वर्षीय व्यक्ति को अज्ञात वाहन ने ठोकर मारकर मौके से भाग गया। जिसके चलते वो गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल युवक को परिजन इलाज के लिए नजदीकी अस्पताल ले गए। जहां युवक की मौत हो गई।

थाना हैदरगढ़ के दीवानगंज निवासी अरुन पुत्र गंगा प्रसाद जो की गांव की सड़क पर पंचर की दुकान चलाता था। देर रात 12:00 बजे एक ट्रक का पंचर सही करने के बाद नित्य क्रिया से वापस आते समय सड़क पर एक अज्ञात वाहन ठोकर मारकर मौके से फरार हो गया।

आनन-फानन में परिजन युवक को स्थानीय सीएचसी ले गए। जहां इलाज के दौरान अरुन की दर्दनाक मौत हो गई। इस संबंध में प्रभारी निरिक्षक हैदरगढ़ ने बताया कि परिजनों द्वारा दिए गए शिकायती पत्र के आधार पर अज्ञात वाहन के विरुद्ध मुकदमा दर्ज किया गया है।

पढ़ें- मुरादाबाद: अज्ञात वाहन से टक्कर में युवक की मौत, दो घायल

संबंधित समाचार