अयोध्या: फर्जी खबर चलाना पड़ा महंगा, कथित पत्रकार पर केस दर्ज
अयोध्या। भारतीय किसान यूनियन के मंडल पदाधिकारी और चाणक्य परिषद के तारुन ब्लाक अध्यक्ष बाबा अरविंद गिरी ने सोशल मीडिया पर फर्जी खबर चलाने पर एक कथित पत्रकार के विरुद्ध केस दर्ज कराया है। दर्ज कराए गए केस में गिरी का आरोप है कि 12 मई को एक महिला के मामले में पैरवी करने पर …
अयोध्या। भारतीय किसान यूनियन के मंडल पदाधिकारी और चाणक्य परिषद के तारुन ब्लाक अध्यक्ष बाबा अरविंद गिरी ने सोशल मीडिया पर फर्जी खबर चलाने पर एक कथित पत्रकार के विरुद्ध केस दर्ज कराया है।
दर्ज कराए गए केस में गिरी का आरोप है कि 12 मई को एक महिला के मामले में पैरवी करने पर कथित पत्रकार रामजनम यादव द्वारा सोशल मीडिया पर भ्रामक और उनकी छवि धूमिल करने वाली खबर चलाई। आरोप है कि झूठी और वैमनस्य ढंग से चलाई गई खबर के कारण उनको सामाजिक और मानसिक ठेस पहुंची।
आरोप है कि शिकायतकर्ता ने उच्चाधिकारियों से 15 मई को शिकायत की तो कथित पत्रकार की ओर से उन्हें जान से मारने की धमकी दी गई है। पुलिस ने बताया कि आईटी एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है।
पढ़ें-पत्रकारिता का भारतीयकरण किया जाना जरूरी : प्रो.संजय द्विवेदी
