रुद्रपुर: अस्पताल के वार्डों में गंदगी देख स्वास्थ्य महानिदेशक का चढ़ा पारा

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

रुद्रपुर,अमृत विचार। स्वास्थ्य महानिदेशक डॉ. शैलजा भट्ट ने शुक्रवार को जिला अस्पताल व मेडिकल कॉलेज का निरीक्षण किया। वार्डों में गंदगी देख डॉ. भट्ट का पारा चढ़ गया है। उन्होंने अस्पताल प्रबंधन देखने वाले अधिकारियों को जमकर फटकार लगाई। स्वास्थ्य महानिदेशक डॉ. शैलजा भट्ट शुक्रवार को सुबह करीब दस बजे जिला अस्पताल में पहुंच गईं। …

रुद्रपुर,अमृत विचार। स्वास्थ्य महानिदेशक डॉ. शैलजा भट्ट ने शुक्रवार को जिला अस्पताल व मेडिकल कॉलेज का निरीक्षण किया। वार्डों में गंदगी देख डॉ. भट्ट का पारा चढ़ गया है। उन्होंने अस्पताल प्रबंधन देखने वाले अधिकारियों को जमकर फटकार लगाई।

स्वास्थ्य महानिदेशक डॉ. शैलजा भट्ट शुक्रवार को सुबह करीब दस बजे जिला अस्पताल में पहुंच गईं। उन्होंने ओपीडी से निरीक्षण शुरू किया। उन्होंने मरीजों से पूछताछ कर जानकारी हासिल की। वार्डों के निरीक्षण के दौरान गंदगी देख डॉ. भट्ट का पारा चढ़ गया है। उन्होंने पीएमएस डॉ. पीएस पंचपाल समेत अस्पताल प्रबंधन से जुड़े अधिकारियों को जमकर फटकार लगाई। उन्होंने कहा कि सफाई के साथ मरीजों को मिलने वाली सुविधाओं पर ध्यान दिया जाये।

डायलिसिस सेंटर को जल्द होगा भुगतान
डायलिसिस सेंटर के निरीक्षण के दौरान डीजी को बताया गया कि लंबे समय से सरकार ने आयुष्मान मरीजों के इलाज का भुगतान नहीं किया। इससे असुविधा हो रही है। डीजी ने कहा, सभी सेंटरों को जल्द भुगतान की व्यवस्था कराई जायेगी। उन्होंने मरीजों से सेंटर में सुविधाओं को लेकर बात की।

मेडिकल स्टोर पर छूट की लिस्ट चस्पा करने के निर्देश
निरीक्षण के दौरान डीजी डॉ. भट्ट ने मेडिकल स्टोरों का भी निरीक्षण किया। उन्होंने जेनेरिक मेडिकल स्टोर संचालक को दवाओं में मिलने वाली छूट की लिस्ट चस्पा करने को कहा। साथ ही चिकित्सकों से कहा कि मरीजों को बाहर से दवायें ज्यादा जरूरत पड़ने पर ही लिखी जायें।

रहे मौजूद
निरीक्षण के दौराना सीएमओ डॉ. सुनीता चुफाल रतूड़ी, पीएमएस डॉ. पीएस पंचपाल, एसीएमओ डॉ. हरेंद्र मलिक, डॉ. तपन शर्मा, डॉ. एमसी तिवारी, डॉ. उदयशंकर, डॉ. प्रवीन श्रीवास्तव, डॉ. एसके गोस्वामी, डॉ. आरडी भट्ट, एएनएम मंजू कैड़ा मौजूद रहे।

संबंधित समाचार