संजय राउत ने राहुल गांधी की केंद्र के खिलाफ ‘केरोसिन’ वाली टिप्पणी का किया समर्थन

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

मुंबई। कांग्रेस नेता राहुल गांधी द्वारा केंद्र सरकार के खिलाफ की गयी ‘‘केरोसिन’’ वाली टिप्पणी का समर्थन करते हुए शिवसेना नेता संजय राउत ने शनिवार को कहा कि उनकी पार्टी ने भी यही बात अलग शब्दों में कही है। गांधी ने शुक्रवार को लंदन में एक कार्यक्रम में कहा था कि भारतीय जनता पार्टी ने …

मुंबई। कांग्रेस नेता राहुल गांधी द्वारा केंद्र सरकार के खिलाफ की गयी ‘‘केरोसिन’’ वाली टिप्पणी का समर्थन करते हुए शिवसेना नेता संजय राउत ने शनिवार को कहा कि उनकी पार्टी ने भी यही बात अलग शब्दों में कही है। गांधी ने शुक्रवार को लंदन में एक कार्यक्रम में कहा था कि भारतीय जनता पार्टी ने देशभर में केरोसिन छिड़क दिया है और एक चिंगारी से आग भड़क सकती है।

गांधी के बयान के बारे में पूछे जाने पर राउत ने यहां पत्रकारों से कहा, उन्होंने जो कहा, सच है। हमने भी अलग शब्दों में यही बात कही है। यह केंद्रीय जांच एजेंसियों की मदद से देश के लोकतंत्र का गला घोंटने जैसा है। केंद्र सरकार पर हमला जारी रखते हुए राउत ने कहा, आप उन लोगों के खिलाफ अभियान देख सकते हैं जो केंद्र सरकार के खिलाफ बोलते हैं। यह लोकतंत्र के लिए अच्छा नहीं है।

शिवसेना नेता ने कहा, हमारे देश के लोग भयभीत हैं और सच बोलने के लिए तैयार नहीं हैं। केंद्र सरकार के खिलाफ बोलने वाले किसी भी व्यक्ति को केंद्रीय एजेंसियों की एक के बाद एक जांच का सामना करना पड़ता है।

ये भी पढ़ें- आय से अधिक संपत्ति के मामले में हरियाणा के पूर्व सीएम ओमप्रकाश चौटाला दोषी करार

 

 

 

 

संबंधित समाचार