रुद्रपुर: पॉक्सो एक्ट में बरेली निवासी युवक गिरफ्तार

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

रुद्रपुर, अमृत विचार। पॉक्सो एक्ट में बरेली निवासी युवक को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। साथ ही आरोपी युवक द्वारा बहला फुसलाकर ले गई किशोरी को भी बरामद कर लिया है। जानकारी के अनुसार शहर निवासी एक व्यक्ति ने शुक्रवार को अचानक अपने नाबालिग बेटी के घर से लापता होने की रिपोर्ट दर्ज कराई …

रुद्रपुर, अमृत विचार। पॉक्सो एक्ट में बरेली निवासी युवक को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। साथ ही आरोपी युवक द्वारा बहला फुसलाकर ले गई किशोरी को भी बरामद कर लिया है। जानकारी के अनुसार शहर निवासी एक व्यक्ति ने शुक्रवार को अचानक अपने नाबालिग बेटी के घर से लापता होने की रिपोर्ट दर्ज कराई थी।

साथ ही बरेली निवासी युवक संजीव के खिलाफ नाबालिग को बहला फुसलाकर भगाने का आरोप लगाया था। मामले में पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी थी। इसका पता लगाते हुए पुलिस ने उसे बरेली से गिरफ्तार कर लिया है। वही नाबालिग को भी पुलिस ने बरामद कर लिया। पुलिस ने नाबालिग का मेडिकल कराकर आरोपी युवक को न्यायालय में पेश किया। जहां से उसे न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया।

संबंधित समाचार