शक्तिफार्म: महिला ने फांसी लगाकर जान दी
शक्तिफार्म, अमृत विचार। टैगोर नगर की एक महिला ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। सूचना पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। टैगोर नगर निवासी महिला संगीता हीरा (26) पत्नी राजेश हीरा ने शनिवार को दिन के करीब 10:30 बजे अपने कमरे में फांसी लगाकर आत्महत्या …
शक्तिफार्म, अमृत विचार। टैगोर नगर की एक महिला ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। सूचना पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। टैगोर नगर निवासी महिला संगीता हीरा (26) पत्नी राजेश हीरा ने शनिवार को दिन के करीब 10:30 बजे अपने कमरे में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। संगीता के पति राजेश ने बताया कि वह सिडकुल में काम करता है। संगीता ने सुबह उसके लिए खाना तैयार किया और इसके बाद 6 वर्षीय पुत्र रोहन को तैयार कर स्कूल भेज दिया। वह खाना लेकर 7:30 बजे काम पर सिडकुल चला गया।
उसके दोनों भाई व पिता भी सुबह ही काम पर चले गए। राजेश के छोटे भाई की पत्नी मनीषा ने बताया कि संगीता आचार बनाने के लिए छत पर आम सुखाने गई थी। उसके बाद उसने अपने कमरे में आकर तेज आवाज में म्यूजिक सिस्टम चला दिया। मनीषा के अनुसार कुछ देर बाद जब वह संगीता से म्यूजिक सिस्टम की आवाज कम करने को कहने गई तो आवाज देने के बावजूद अंदर से कोई जवाब न मिलने पर जब उसने दरवाजे को धक्का दिया तो वह अंदर से बंद था।
उसने खिड़की का पर्दा हटा कर अंदर देखा तो संगीता छत की कुंडी से साड़ी के फंदे पर लटकी दिखी। जिसके बाद उसने शोर मचा कर आसपास के लोगों को बुला लिया। लेकिन दरवाजा अंदर से बंद होने के कारण एक व्यक्ति ने पुलिस को सूचना दे दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दरवाजा तोड़कर संगीता को नीचे उतारा। पंचनामे की कार्यवाही के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। संगीता के पति राजेश ने बताया उसे सिडकुल में संगीता की मौत की सूचना मिली जिसके बाद वह घर पहुंचा।
