हल्द्वानी: आंधी से आम और लीची हुए चौपट
हल्द्वानी, अमृत विचार। शुक्रवार रात आयी तेज आंधी ने बागवानों की मेहनत पर पानी फेर दिया है। तेज हवाओं से आम की फसल चौपट हो गई है। इस माह दो-तीन बार आयी आंधी से आम और लीची की फसल बर्बाद कर दी है। पहले तो जब आम के पेड़ों पर बौर आई तो आंधी में …
हल्द्वानी, अमृत विचार। शुक्रवार रात आयी तेज आंधी ने बागवानों की मेहनत पर पानी फेर दिया है। तेज हवाओं से आम की फसल चौपट हो गई है। इस माह दो-तीन बार आयी आंधी से आम और लीची की फसल बर्बाद कर दी है। पहले तो जब आम के पेड़ों पर बौर आई तो आंधी में वो झड़ गई और अब जो कुछ थोड़े बहुत आम बचे थे उन पर भी मौसम की मार देखने को मिल रही है।
शुक्रवार रात को हल्द्वानी में आई तेज आंधी से आम की फसल को खासा नुकसान पहुंचा है। आंधी की वजह से पेड़ों से आम पकने से पहले की गिर गए, जिससे किसानों में काफी मायूसी देखने को मिल रही है।
बीती रात काफी तेज हवाओं से पेड़ों पर लगे कच्चे आम, पकने से पहले ही गिर गए। इस कारण किसान परेशान हैं। गौलापार के किसान नीरज रैकवाल ने बताया कि आम के पकने से पहले ही गिर जाने से किसानों को भारी नुकसान हुआ है। रात आंधी के दौरान सभी आम पेड़ों से गिर गए।
इस साल पहले से ही फसल का उत्पादन बहुत कम था। कम से कम तीन गुना कम फसल है। हल्द्वानी व रामनगर में बड़े स्तर पर आम की पैदावार होती है। यहां पर बड़ी मात्रा में दशहरी व लगड़ा आम का उत्पादन होता है। इस बार आंधी की वजह से आम की पैदावार घट सकती है। ऐसे में गर्मियों का आम का स्वाद और महंगा हो सकता है।
