बाराबंकी: दरियाबाद क्षेत्र के खजुरी गांव में तालाब पर दिखा तेंदुआ, लोगों में दहशत

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

दरियाबाद/बाराबंकी। दरियाबाद क्षेत्र के खजुरी गांव में तेंदुआ दिखने से पूरे गांव में हड़कंप मच गया है। बृहस्पतिवार को गांव में स्थित में जंगल मे तेंदुआ देखने की खबर को विभाग अफवाह मान रही थी। तो शनिवार को एक बार फिर खजुरी गांव में स्थित जंगल में बने तालाब के किनारे तेंदुआ बैठा ग्रामीणों ने …

दरियाबाद/बाराबंकी। दरियाबाद क्षेत्र के खजुरी गांव में तेंदुआ दिखने से पूरे गांव में हड़कंप मच गया है। बृहस्पतिवार को गांव में स्थित में जंगल मे तेंदुआ देखने की खबर को विभाग अफवाह मान रही थी। तो शनिवार को एक बार फिर खजुरी गांव में स्थित जंगल में बने तालाब के किनारे तेंदुआ बैठा ग्रामीणों ने देखा तो लोगो मे दहशत फैल गयी। तेंदुए की लोगों ने फोटो भी खीजी और सोशल मीडिया पर वाइरल भी किया जिसके बाद वन विभाग के अधिकारी मौके पर पहुंच कर कांबिग शुरू की मगर विभाग को कोई शिनाख्त नहीं हुई।और उनकी फोटो भेजे जाने के बाद विभाग उसको जंगली बिला मान रही है।

खजुरी गांव निवासी भूपेश सिंह व उनके लड़के वीरू पड़ोसी पिंकू सिंह आदि सुबह घर के बाहर बैठे थे तभी उनकी नजर जंगल की तरफ पड़ी तो देखा तालाब के किनारे एक तेंदुआ बैठा हुआ है।लोगों ने दूर से ही उसकी फोटो खींची और सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। गांव में पहुंची वन विभाग की टीम तेंदुआ की तलाश शुरू कर दी मगर कोई पहचान व पगचिन्ह नही मिलने से विभाग इसको कोई जंगली जानवर बता रहा है। और एक दिन उसकी खोज कर खानापूर्ति कर चले गए अब उसी जंगल मे एक बार फिर तेंदुआ दिखाने से विभाग के हाथ पांव फूल गए हैं।

और अपनी टीम लेकर पूरे जंगल में तेंदुए की तलाश में एक बार फिर जुट गए है।मगर तेंदुआ वन विभाग की पकड़ से अभी कोसो दूर है। मौके पर पहुंचे वन विभाग के डिप्टी रेंजर दिलीप गुप्ता का कहना है की जंगली जानवर है इधर उधर आता जाता रहता है।मगर पूरे खजुरी गांव सहित क्षेत्र के अन्य गांव में अलर्ट कर दिया गया लोगो को अकेले न चलने की सलाह दी गयी है।और रात में जंगल की तरफ लोगो को नही जाने दिया जाएगा जंगल बड़ा होने से पूरे जंगल की कांबिग एक दिन में नही की जा सकती है।अगर तेंदुआ यहाँ पर है।तो उसको जल्द पकड़ लिया जाएगा।

यह भी पढ़ें:-अमरोहा : मखदुमपुर में दिखा तेंदुआ, ग्रामीणों ने पीट-पीटकर किया अधमरा

संबंधित समाचार