Akshay Kumar की फिल्म ‘Prithviraj’ के गाना ‘योद्धा’ का टीजर रिलीज,

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

मुंबई। बॉलीवुड के खिलाड़ी कुमार अक्षय कुमार की आने वाली फिल्म पृथ्वीराज के गाने योद्धा का टीजर रिलीज कर दिया गया है। डॉक्टर चंद्रप्रकाश द्विवेदी के निर्देशन में बनी फिल्म पृथ्वीराज ,पृथ्वीराज चौहान के जीवन और उनके पराक्रम पर आधारित है। अक्षय फिल्म में सम्राट पृथ्वीराज चौहान की भूमिका निभा रहे हैं, वहीं मानुषी छिल्लर …

मुंबई। बॉलीवुड के खिलाड़ी कुमार अक्षय कुमार की आने वाली फिल्म पृथ्वीराज के गाने योद्धा का टीजर रिलीज कर दिया गया है।

डॉक्टर चंद्रप्रकाश द्विवेदी के निर्देशन में बनी फिल्म पृथ्वीराज ,पृथ्वीराज चौहान के जीवन और उनके पराक्रम पर आधारित है।

अक्षय फिल्म में सम्राट पृथ्वीराज चौहान की भूमिका निभा रहे हैं, वहीं मानुषी छिल्लर फिल्म में पृथ्वीराज की प्रेमिका राजकुमारी संयोगिता की भूमिका निभा रही हैं।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Akshay Kumar (@akshaykumar)

फिल्म ‘पृथ्वीराज’ के नए गाने ‘योद्धा’ का टीजर रिलीज कर दिया गया है। अक्षय ने सोशल मीडिया पर फिल्म के गाने योद्धा का टीजर शेयर किया है। इस गाने में मानुषी छिल्लर नजर आ रही हैं।

अक्षय कुमार ने ‘योद्धा’ गाने का टीजर शेयर कर लिखा, गाथा गरिमा और शौर्य की। योद्धा के गाने का टीजर अभी देखें और पूरा गाना केवल थिएटर में देखें। ‘पृथ्वीराज’ 3 जून को हिंदी, तमिल और तेलुगु में रिलीज हो रही है। अपने नजदीकी थिएटर्स में वाईआरएफ के 50 साल पूरे होने के साथ सम्राट पृथ्वीराज चौहान का भी जश्न मनाएं।

पढ़ें-Ayushmann Khurrana की ‘Anek’ की एडवांस बुकिंग शुरू, फिल्म जल्द होगी रिलीज

संबंधित समाचार