दक्षिण अफ्रीका सीरीज के लिए भारतीय टीम का ऐलान, रोहित और कोहली को मिला आराम, केएल राहुल बने टीम इंडिया के कप्तान

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

नई दिल्ली। भारत और साउथ अफ्रीका के बीच होने वाली टी-20 सीरीज के लिए टीम इंडिया का ऐलान हो गया है। केएल राहुल को इस टीम का कप्तान बनाया गया है, जबकि रोहित शर्मा-विराट कोहली जैसे सीनियर खिलाड़ियों को आराम दिया गया है। उमरान मलिक-अर्शदीप सिंह की टीम इंडिया में एंट्री टी-20 टीम में कई …

नई दिल्ली। भारत और साउथ अफ्रीका के बीच होने वाली टी-20 सीरीज के लिए टीम इंडिया का ऐलान हो गया है। केएल राहुल को इस टीम का कप्तान बनाया गया है, जबकि रोहित शर्मा-विराट कोहली जैसे सीनियर खिलाड़ियों को आराम दिया गया है। उमरान मलिक-अर्शदीप सिंह की टीम इंडिया में एंट्री टी-20 टीम में कई बड़े नामों की वापसी हुई है, जिसमें हार्दिक पंड्या, दिनेश कार्तिक, कुलदीप यादव, युजवेंद्र चहल जैसे नाम शामिल हैं। इनके अलावा आईपीएल 2022 में बेहतर प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियो को भी मौका मिला है। अर्शदीप सिंह और उमरान मलिक को पहली बार टीम इंडिया में शामिल किया गया है।

साउथ अफ्रीका सीरीज के लिए टीम इंडिया
केएल राहुल (कप्तान), ऋतुराज गायकवाड़, ईशान किशन, दीपक हुड्डा, श्रेयस अय्यर, ऋषभ पंत, दिनेश कार्तिक, हार्दिक पंड्या, वेंकटेश अय्यर, युजवेंद्र चहल, कुलदीप यादव, अक्षर पटेल, रवि बिश्नोई, भुवनेश्वर कुमार, हर्षल पटेल, आवेश खान, अर्शदीप सिंह, उमरान मलिक।

वहीं इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट मैच के लिए भी टीम का ऐलान चयनकर्ताओं ने इसके साथ ही इंग्लैंड के खिलाफ होने वाले एक टेस्ट मैच के लिए भी टीम का ऐलान किया है। पिछले साल हुई सीरीज़ का एक मैच बचा हुआ था, जो एक जुलाई से खेला जाना है। वहीं टेस्ट टीम में चेतेश्वर पुजारा की वापसी खराब फॉर्म से जूझ रहे चेतेश्वर पुजारा को काउंटी क्रिकेट में बेहतर प्रदर्शन करने का ईनाम मिला है।

इंग्लैंड के खिलाफ होने वाले टेस्ट मैच के लिए टीम इंडिया
रोहित शर्मा (कप्तान), केएल राहुल (उप-कप्तान), शुभमन गिल, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, हनुमा विहारी, चेतेश्वर पुजारा, ऋषभ पंत, केएस भरत, रवींद्र जडेजा, रविचंद्रन अश्विन, शार्दुल ठाकुर, मोहम्मद शमी, जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद सिराज, उमेश यादव, प्रसिद्ध कृष्णा

ये भी पढ़ें : IPL 2022 : रिंकू सिंह के फैन हुए आमिर खान, उनके शानदार प्रदर्शन पर कही ये बात

संबंधित समाचार