हरदोई: पुलिस ने बताया झूठ हो गई लूट, पीड़ित से दिलवाया गुमशुदगी की तहरीर
हरदोई। क्राइम कंट्रोल करने के लिए पुलिस कब क्या कर बैठें,इसका कुछ कहा नहीं जा सकता। बघौली पुलिस ने कुछ इसी तरह की करनी कर हर एक को हैरान कर दिया है। मामला ट्रक ड्राइवर से 23 हज़ार की नगदी, मोबाइल और बैग लूटने का था, लेकिन पुलिस ने लूट को झूठ करार करते हुए …
हरदोई। क्राइम कंट्रोल करने के लिए पुलिस कब क्या कर बैठें,इसका कुछ कहा नहीं जा सकता। बघौली पुलिस ने कुछ इसी तरह की करनी कर हर एक को हैरान कर दिया है। मामला ट्रक ड्राइवर से 23 हज़ार की नगदी, मोबाइल और बैग लूटने का था, लेकिन पुलिस ने लूट को झूठ करार करते हुए बोल-बोल कर मोबाइल की गुमशुदगी की तहरीर लिखवा कर क्राइम कंट्रोल करने का दावा किया है। हालांकि इस बारे में कोई सही जवाब देने से कतरा रहा है।
बताते चलें कि लखीमपुर ज़िले के परसेरा थाना हैदराबाद निवासी नसीर पुत्र नत्थू पेशे से ट्रक ड्राइवर है। 20/21 मई की रात ढ़ाई बजे ट्रक नंबर-यूपी-78/ डीएन/-6945 से बालू ले कर बघौली पुलिस चौकी से चंद कदमों की दूरी पर खड़ा हुआ था। इसी बीच वहां पहुंचे अज्ञात लोगों ने उसके साथ मार-पीट करते हुए 23 हजार की नगदी, मोबाइल और बैग लूट लिया था।
ट्रक मालिक प्रवीण तिवारी बेटा राजकुमार ने पुलिस को तहरीर देते हुए वारदात होना बताई थी। लेकिन बघौली पुलिस ने 21 मई को ट्रक ड्राइवर नसीर से जो तहरीर ली है, उसमें लूट का कोई जिक्र नहीं किया गया, बल्कि कहा गया है कि कुछ अज्ञात लोगों ने उसके साथ हाथापाई की, जिसमें उसका मोबाइल गिर गया, हमलावर उसे उठा ले गए।
लोगों का कहना है कि पुलिस इसी तरह से क्राइम कंट्रोल करने का दावा करती है। इस बारे में एसएचओ बात नहीं हो सकी, फिर भी कोई भी जिम्मेदार इस बारे में कुछ भी बोलने से कतरा रहा है।
पढ़ें-लखनऊ: जाली नोट देने के बहाने लूट करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार, पुलिस ने रखा था 25-25 हजार का इनाम
