सहारनपुर: विवाहिता का शव कब्र से निकालकर पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिये भेजा, जानें मामला

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

सहारनपुर। उत्तर प्रदेश में सहारनपुर जिले के कुतुबशेर क्षेत्र पुलिस ने रविवार को एक विवाहिता के शव को कब्र से निकलवाकर पोस्ट मार्टम के लिए भेज दिया। एसएसपी आकाश तोमर ने मृतक हीना की मां खुर्शीदा की तहरीर पर विवाहिता के शौहर उस्मान, उसके साथी मुखिया और फैजान एवं एक अन्य अज्ञात के खिलाफ हत्या …

सहारनपुर। उत्तर प्रदेश में सहारनपुर जिले के कुतुबशेर क्षेत्र पुलिस ने रविवार को एक विवाहिता के शव को कब्र से निकलवाकर पोस्ट मार्टम के लिए भेज दिया। एसएसपी आकाश तोमर ने मृतक हीना की मां खुर्शीदा की तहरीर पर विवाहिता के शौहर उस्मान, उसके साथी मुखिया और फैजान एवं एक अन्य अज्ञात के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कराया है। इस मामले के सभी आरोपी फरार है।

पुलिस टीमें उनकी गिरफ्तारी को उनके ठिकानों पर दबिश देने गई हुई है। पुलिस के मुताबिक 12 मई रात को आरोपियों ने तंत्र विद्या के नाम पर हीना की 62 फुटा क्षेत्र की मस्जिद में हत्या कर दी थी और प्रचारित कर दिया था कि उसकी नींद में छत से गिर जाने से मौत हो गई। उन्होंने कहा कि खुर्शीदा को लोगों ने इस मामले को पुलिस में ले जाने से यह कहकर रोके रखा कि इससे मस्जिद की बदनामी होगी।

हत्यारोपी हीना का शौहर इसी मस्जिद में इमाम है। वह तांत्रिक है। खुर्शीदा के मुताबिक बेटी की मौत की खबर सुनकर जब वह मस्जिद में पहुंची तो वहां एक हंडी मांस के टुकडे और बिखरा हुआ सिंदूर दिखा था। उसकी बेटी के शरीर पर धारदार हथियार के गहरे घांव थे। जिनसे रक्त रिसकर शरीर, गले, नाक, कान और चेहरे पर साफ दिख रहा था।

यह भी पढ़े:-प्रयागराज: हरदिहा माइनर पर मिला विवाहिता का शव, शरीर पर नहीं थे कपड़े, दुष्कर्म के बाद हत्या की आशंका

संबंधित समाचार