यूपी के बजट सत्र को लेकर अखिलेश यादव पहुंचे विधानसभा, महंगाई और बेरोजगारी के खिलाफ सपा ने किया प्रदर्शन

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

लखनऊ। यूपी विधानमंडल का बजट सत्र थोड़ी देर में शुरू होने वाला है। योगी सरकार 2.0 का यह पहला बजट सत्र है। 6 दिनों तक चलने वाले इस सत्र में सरकार 26 मई को अपना बड़ा बजट पेश करेगी। यह बजट 6.5 लाख करोड़ का होगा। ऐसे में सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव विधानसभा भवन पहुंच …

लखनऊ। यूपी विधानमंडल का बजट सत्र थोड़ी देर में शुरू होने वाला है। योगी सरकार 2.0 का यह पहला बजट सत्र है। 6 दिनों तक चलने वाले इस सत्र में सरकार 26 मई को अपना बड़ा बजट पेश करेगी। यह बजट 6.5 लाख करोड़ का होगा।

ऐसे में सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव विधानसभा भवन पहुंच गए हैं. विधानसभा की गैलरी में सपा सदस्यों ने महंगाई, बेरोजगारी के खिलाफ प्रदर्शन किया। सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव भी प्रदर्शन में शामिल हुए।

सुबह 11 बजे विधानसभा मंडप में राज्यपाल आनंदी बेन पटेल का अभिभाषण शुरू होगा। अपने अभिभाषण में वह राज्य सरकार के कामकाज का विवरण देंगी। इसके बाद दोनों सदनों में अभिभाषण पढ़कर सुनाया जाएगा। फिर राज्यपाल के अभिभाषण पर सरकार की ओर पेश किए जाने वाले धन्यवाद प्रस्ताव पर चर्चा होगी।

पढ़ें- कैबिनेट बैठक में हुआ बड़ा फैसला, 23 मई से शुरू होगा योगी सरकार 2.0 का पहला विधानसभा सत्र

संबंधित समाचार