Cannes से लौटते ही Abhishek Bachchan को मिली बुरी खबर, इस करीबी का हुआ निधन

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

मुंबई। ऐश्वर्या राय बच्चन ने अपने पति और एक्टर अभिषेक बच्चन औऱ बेटी आराध्या के साथ कांस में शिरकत की थी। वहां से लौटते ही अभिषेक को बुरी खबर मिली है। एक्टर ने पोस्ट शेयर कर जानकारी दी कि उनके सूट स्टाइलिस्ट अकबर शाहपुरवाला का निधन हो गया। वो लिखते है, घर लौटते ही बहुत …

मुंबई। ऐश्वर्या राय बच्चन ने अपने पति और एक्टर अभिषेक बच्चन औऱ बेटी आराध्या के साथ कांस में शिरकत की थी। वहां से लौटते ही अभिषेक को बुरी खबर मिली है। एक्टर ने पोस्ट शेयर कर जानकारी दी कि उनके सूट स्टाइलिस्ट अकबर शाहपुरवाला का निधन हो गया।

वो लिखते है, घर लौटते ही बहुत बुरी खबर मिली। फिल्मी दुनिया के दिग्गज अकबर शाहपुरवाला का निधन हो गया। मैं उन्हें अक्की अंकल के नाम से जानता था। उन्होंने मेरे पिता और मेरे लिए कई सूट बनाया है।

आगे अभिषेक बच्चन पोस्ट में लिखते हैं, बचपन में जो उन्होंने मेरा पहला सूट बनाया था वो मेरे पास अभी तक है। रिफ्यूजी के प्रीमियर के दौरान जो टक्सीडो मैंने पहना था, उन्होंने ही बनाया था। उन्होंने हमेशा मुझसे कहा कि सूट काटना सिर्फ सिलाई नहीं है, यह एक इमोशन है। जब तुम मेरा सूट पहनते हो, तो हर स्टिच प्यार से बनाया जाता है और मेरे आशीर्वाद से भरा होता है।

पढ़ें- Kareena Kapoor Khan दार्जिलिंग में नई फिल्म की कर रहीं शूटिंग, ठंड में उठाया फ्रेंच फ्राइज का लुत्फ, देखें VIDEO

संबंधित समाचार