काशीपुर: खनन माफियाओं के मकड़जाल में फंसी सरकार – सरस्वती

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

काशीपुर, अमृत विचार। उत्तराखंड कांग्रेस कमेटी के प्रदेश सचिव जितेंद्र सरस्वती ने भाजपा सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा कि उत्तराखंड की भाजपा सरकार खनन माफियाओं के मकड़जाल में फंसी हुई है। पूरे प्रदेश में अवैध खनन माफियाओं का खुलेआम तांडव हो रहा है, राज्य सरकार खामोश है। प्रेस को जारी बयान में कांग्रेसी नेता …

काशीपुर, अमृत विचार। उत्तराखंड कांग्रेस कमेटी के प्रदेश सचिव जितेंद्र सरस्वती ने भाजपा सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा कि उत्तराखंड की भाजपा सरकार खनन माफियाओं के मकड़जाल में फंसी हुई है। पूरे प्रदेश में अवैध खनन माफियाओं का खुलेआम तांडव हो रहा है, राज्य सरकार खामोश है।

प्रेस को जारी बयान में कांग्रेसी नेता सरस्वती ने आरोप लगाते हुए कहा कि उत्तराखंड की नदियों पर आज अवैध खनन माफियाओं ने कब्जा कर लिया है। हजारों की तादाद में रात-दिन खनन माफिया नदियों का सीना चीर कर अपनी जेबों को भर रहे हैं। यह सब खुलेआम राज्य सरकार की आंखों के सामने हो रहा है, बावजूद राज्य सरकार और उसके प्रशासनिक अमले पर कोई असर नहीं होता दिखाई देता।

पीसीसी सचिव सरस्वती ने कहा की इस काम में ना जाने कितने लोगों को अपनी जान से हाथ धोना पड़ रहा है। अनेकों परिवार अवैध खनन के नाम पर असमय ही काल के शिकार हो रहे हैं। कांग्रेसी नेता सरस्वती ने कहा कि उत्तराखंड की भाजपा सरकार के मंत्री और प्रशासनिक अधिकारियों को अवैध खनन के इस खेल का सब कुछ पता होने के बावजूद उनकी खामोशी खनन माफियाओं को संरक्षण देने की ओर इशारा करती है।

रात दिन चलने वाले अवैध डंपरों के कारण सड़कों की टूटी हालत विकास को अवरुद्ध करती है। पहाड़ के साथ-साथ तराई की नदियां पर भी अवैध खनन माफियाओं का कब्जा हो गया है। कांग्रेस उत्तराखंड राज्य के हित में सरकार की अवैध खनन विरोधी नीतियों का विरोध करती रहेगी।

संबंधित समाचार