शक्तिफार्म: अज्ञात शव बरामद, शिनाख्त में जुटी पुलिस
शक्तिफार्म, अमृत विचार। जेलकैंप स्थित संपूर्णानंद शिविर जेल की खाली पड़ी जमीन पर ठंडी नहर के किनारे घनी झाड़ियों के बीच अज्ञात व्यक्ति का शव मिलने से सनसनी फैल गई। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस शव की शिनाख्त करने को जुट गई है। सोमवार की शाम जेलकैंप नंबर दो ठाकुर नगर गांव निवासी महिला …
शक्तिफार्म, अमृत विचार। जेलकैंप स्थित संपूर्णानंद शिविर जेल की खाली पड़ी जमीन पर ठंडी नहर के किनारे घनी झाड़ियों के बीच अज्ञात व्यक्ति का शव मिलने से सनसनी फैल गई। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस शव की शिनाख्त करने को जुट गई है।
सोमवार की शाम जेलकैंप नंबर दो ठाकुर नगर गांव निवासी महिला अपने मवेशियों को शिविर जेल की खाली पड़ी जमीन में चरा रही थी। इसी दौरान लंबी लंबी घास के बीच से गुजरते हुए महिला का पैर एक शव से टकरा गया।
घबराई महिला भागती हुई पास के सड़क पर पहुंचकर चीखने लगी। इस दौरान सिडकुल उद्योगों से लौट रहे कामगारों को महिला ने शव के बारे में जानकारी दी। सूचना पाकर शक्तिफार्म और सिडकुल चौकी पुलिस ने मौके पर पहुंच शव का मुआयना किया।
अर्धनग्न शव के शरीर पर सिर्फ एक अंगोछा लिपटा हुआ था। नहर के किनारे शव मिलने से यह संभावना जताई जा रही है कि वह नहर में मछली मारने के उद्देश्य से आया होगा। मृतक के शरीर पर किसी प्रकार के बाहरी चोट के निशान नहीं है। मृतक की उम्र 35 से 40 वर्ष के बीच आंकी जा रही है।
