रुद्रपुर: पुलिस ने सद्दाम हत्याकांड के एक और आरोपी को दबोचा

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

रुद्रपुर, अमृत विचार। सद्दाम हत्याकांड में फरार चल रहे तीसरे आरोपित को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। जबकि मुख्य हत्यारोपित कबाड़ी और उसकी महिला दोस्त की तलाश में पुलिस टीम जुटी हुई है। सुभाष कालोनी निवासी सद्दाम की 18 मई की रात को कबाड़ी नवाब और उसकी महिला दोस्त निशा, जुबैर, गंगाराम और शहनवाज …

रुद्रपुर, अमृत विचार। सद्दाम हत्याकांड में फरार चल रहे तीसरे आरोपित को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। जबकि मुख्य हत्यारोपित कबाड़ी और उसकी महिला दोस्त की तलाश में पुलिस टीम जुटी हुई है।

सुभाष कालोनी निवासी सद्दाम की 18 मई की रात को कबाड़ी नवाब और उसकी महिला दोस्त निशा, जुबैर, गंगाराम और शहनवाज ने पीटकर हत्या कर दी थी। शव की पहचान न हो, इसके लिए सिर को बुरी तरह से ईंट से कुचलने के साथ ही चाकू और ब्लेड से कई वार किए थे।

मामले में पुलिस ने गंगाराम और शहनवाज को गिरफ्तार कर उनकी निशानदेही पर काशीपुर रोड से शव बरामद कर लिया था। मुख्य हत्यारोपित कबाड़ी नवाब और उसकी महिला दोस्त निशा व जुबैर फरार चल रहे थे। तब से पुलिस तीनों की तलाश में जुटी हुई थी, इसके लिए पुलिस और एसओजी की तीन टीम लगी हुई थी।

एसएसआई सतीश चंद्र कापड़ी ने बताया कि सोमवार सुबह मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने फरार चल रहे ग्राम सहजनी, नानकार, सिविल लाइन, रामपुर निवासी जुबैर को ब्लॉक रोड से गिरफ्तार कर लिया है। वह यहां से यूपी भागने की फिराक में था।

संबंधित समाचार