हल्द्वानी: मांगों पर सुनवाई न होने से नाराज रोडवेज कर्मचारी छह जून को देंगे धरना

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

हल्द्वानी, अमृत विचार। रोडवेज कर्मचारी संयुक्त परिषद के क्षेत्रीय अध्यक्ष जगदीश कांडपाल ने सोमवार को मंडलीय प्रबंधक संचालन को आंदोलन नोटिस सौंपा है। क्षेत्रीय अध्यक्ष ने बताया कि कर्मचारियों की विभिन्न समस्याओं, संविदा व विशेष श्रेणी कर्मियों के नियमितीकरण, कर्मचारी संगठनों के कक्ष वापस लेने का आदेश रद करने सहित अन्य मांगों से प्रबंधन को …

हल्द्वानी, अमृत विचार। रोडवेज कर्मचारी संयुक्त परिषद के क्षेत्रीय अध्यक्ष जगदीश कांडपाल ने सोमवार को मंडलीय प्रबंधक संचालन को आंदोलन नोटिस सौंपा है। क्षेत्रीय अध्यक्ष ने बताया कि कर्मचारियों की विभिन्न समस्याओं, संविदा व विशेष श्रेणी कर्मियों के नियमितीकरण, कर्मचारी संगठनों के कक्ष वापस लेने का आदेश रद करने सहित अन्य मांगों से प्रबंधन को पूर्व में अवगत कराया गया था लेकिन संगठन की मांगों पर प्रबंधन की ओर से कोई कार्रवाई नहीं की जा रही है।

ऐसे में संगठन के सामने आंदोलन के अलावा कोई विकल्प नहीं है। उन्होंने बताया कि छह जून से चरणबद्ध आंदोलन शुरू करने का फैसला लिया गया है। पहले दिन शाखा स्तर पर एक दिनी धरना, 10 को मंडलीय कार्यालय में प्रदर्शन और 20 जून से पूर्ण कार्यबहिष्कार का फैसला लिया गया है।

संबंधित समाचार