कर्नाटक में भीषण सड़क हादसा, आठ लोगों की मौत, 20 घायल

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

हुबली/कर्नाटक। हुबली-धारवाड़ बाईपास रोड पर मंगलवार तड़के एक निजी बस और एक ट्रक की टक्कर में आठ लोगों की मौत हो गई और 20 से अधिक लोग घायल हो गए। पुलिस ने यह जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि बस महाराष्ट्र के कोल्हापुर से बेंगलुरु जा रही थी, जबकि ट्रक विपरीत दिशा से आ रहा …

हुबली/कर्नाटक। हुबली-धारवाड़ बाईपास रोड पर मंगलवार तड़के एक निजी बस और एक ट्रक की टक्कर में आठ लोगों की मौत हो गई और 20 से अधिक लोग घायल हो गए। पुलिस ने यह जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि बस महाराष्ट्र के कोल्हापुर से बेंगलुरु जा रही थी, जबकि ट्रक विपरीत दिशा से आ रहा था।

पुलिस ने कहा कि घटना उस समय हुई जब बस चालक ने एक ट्रैक्टर को ओवरटेक करने की कोशिश में कथित तौर पर नियंत्रण खो दिया और ट्रक को टक्कर मार दी। पुलिस ने बताया कि छह लोगों की मौके पर ही मौत हो गई और दो लोगों ने अस्पताल में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया।

उन्होंने कहा कि मृतकों में बस और ट्रक के चालक शामिल हैं। घायलों को हुबली के कर्नाटक आयुर्विज्ञान संस्थान (केआईएमएस) अस्पताल में स्थानांतरित किया गया है। अधिकारी ने बताया कि मामूली रूप से घायल लोगों को प्राथमिक उपचार के बाद अस्पताल से घर भेज दिया गया। उनमें से कुछ कोल्हापुर वापस चले गए।

इसे भी पढ़ें- कुछ दिन पहले लापता हुई हरियाणवी गायिका का शव मिला, दो गिरफ्तार

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज

सीतापुर में 7 शिक्षकों की सेवाएं समाप्त, फर्जी मार्कशीट के आधार पर पाई थी नौकरी
गंगाराम की मौत पर रोया पूरा गाँव, नहीं जला घर का चूल्हा, 130 सालों तक तालाब में रहने की क्या है कहानी; NCERT के पाठ्यक्रम में शामिल
NEET विवाद पर छात्रों के समर्थन में आए वरुण धवन और नोरा फतेही, बोले- हर छात्र निष्पक्ष और भरोसेमंद व्यवस्था का हकदार
Parliament Monsoon Session Day 5: लोकसभा की कार्यवाही 27 जुलाई तक स्थगित, किरण रिजिजू बोले- NEET पर चर्चा जरूरी, देश को सही संदेश जाना चाहिए
''छात्रों को धमकाने की हिम्मत कैसे हुई?'' , राहुल गांधी का सरकार पर हमला, कहा- छात्रों को लोकतांत्रिक अधिकारों से नहीं डराया जा सकता