किशोर ने किया सीएम योगी पर अपत्तिजनक पोस्ट, 15 दिन तक गौशाला की साफ-सफाई करने की मिली सजा

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

लखनऊ। सोशल मीडिया पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के खिलाफ आपत्तिजनक पोस्ट एक 15 वर्षीय लड़के को उस वक्त भारी पड़ गया जब उसे सजा के तौर पर 15 दिन तक गौशाला साफ करने की सजा सुनाई गई। नाबालिग को यह सजा किशोर न्याय बोर्ड ने सुनाई है। सजा के तौर पर किशार को 15 दिन …

लखनऊ। सोशल मीडिया पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के खिलाफ आपत्तिजनक पोस्ट एक 15 वर्षीय लड़के को उस वक्त भारी पड़ गया जब उसे सजा के तौर पर 15 दिन तक गौशाला साफ करने की सजा सुनाई गई। नाबालिग को यह सजा किशोर न्याय बोर्ड ने सुनाई है।

सजा के तौर पर किशार को 15 दिन के लिए गैशाला में जाकर साफ-सफाई करनी होगी। मिला जानकारी के मुताबिक, किशोर ने सोशल मीडिया पर मुख्यमंत्री योगी के खिलाफ अभद्र टिप्पणी करते हुए उनकी मॉर्फ्ड तस्वीर पोस्ट की थी, जिस पर जेजेबी बोर्ड की ओर से फैसला सुनाते हुए उसे सजा दी गई।

इस पूरे मामले के बारे में बताते हुए सरकारी वकील अतुल सिंह ने बताया कि 15 साल के लड़के के खिलाफ इस महीने की शुरूआत में बदायूं के सहसवां थाने ने सब- इंस्पेक्टर राजेश कुमार की ओर से एक्ट की धारा 67 के तहत केस दर्ज किया था, जिसके बाद उसे बाल सुधार गृह में रखा गया था। फिर बोर्ड ने आज उसकी किशोरवस्था का ध्यान रखते हुए यह सजा सुनाई”।

यह भी पढ़ें:-अवैध खनन और कालाबाजारी करने वालों के खिलाफ बरतेंगे और सख्ती : मुख्यमंत्री योगी

संबंधित समाचार