हरदोई: डीएम के आदेश पर गौ तस्कर की 28,50000 ₹ की सम्पत्ति हुई कुर्क

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

हरदोई। पहले लखीमपुर और अब हरदोई पुलिस को छकाने वाले शातिर गौ तस्कर की 28,50000 रुपए कीमत की सम्पत्ति कुर्क कर ली गई है। टड़ियावां पुलिस ने बाकायदा डुगडुगी पिटवाते हुए डीएम के आदेश पर अमल किया है। पुलिस के मुताबिक लखीमपुर ज़िले के बरबर थाना पसिगवां का रहने वाला बब्लू पुत्र बशीर जो कि …

हरदोई। पहले लखीमपुर और अब हरदोई पुलिस को छकाने वाले शातिर गौ तस्कर की 28,50000 रुपए कीमत की सम्पत्ति कुर्क कर ली गई है। टड़ियावां पुलिस ने बाकायदा डुगडुगी पिटवाते हुए डीएम के आदेश पर अमल किया है। पुलिस के मुताबिक लखीमपुर ज़िले के बरबर थाना पसिगवां का रहने वाला बब्लू पुत्र बशीर जो कि अब टड़ियावां थाने के गोपामऊ कस्बे के मोहल्ला लालपीर में रहता है।इसकी की शातिर गौ तस्करों में गिनती की जाती है। उसने गैर-कानूनी तरीके से अपने नाम लाखों की सम्पत्ति इकट्ठा की थी।

बब्लू के खिलाफ कोतवाली शहर, कोतवाली देहात और कछौना कोतवाली में गौ अधिनियम के साथ-साथ गैंगस्टर के मामले दर्ज है। डीएम अविनाश कुमार के आदेश पर मंगलवार को पुलिस ने डुगडुगी पिटवाते हुए बब्लू की 28 लाख 50 हज़ार की सम्पत्ति कुर्क कर ली है। डीएम के आदेश को उसके मकान पर चस्पा किया गया है। कुर्की की कार्रवाई अमल में लाने के दौरान बब्लू के मोहल्ले वाले भीड़ की शक्ल में मौजूद रहे।

यह भी पढ़ें:-कानपुर : पुलिस और गौ तस्करों के बीच हुई मुठभेड़, दो को लगी गोली

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज

सीतापुर में 7 शिक्षकों की सेवाएं समाप्त, फर्जी मार्कशीट के आधार पर पाई थी नौकरी
गंगाराम की मौत पर रोया पूरा गाँव, नहीं जला घर का चूल्हा, 130 सालों तक तालाब में रहने की क्या है कहानी; NCERT के पाठ्यक्रम में शामिल
NEET विवाद पर छात्रों के समर्थन में आए वरुण धवन और नोरा फतेही, बोले- हर छात्र निष्पक्ष और भरोसेमंद व्यवस्था का हकदार
Parliament Monsoon Session Day 5: लोकसभा की कार्यवाही 27 जुलाई तक स्थगित, किरण रिजिजू बोले- NEET पर चर्चा जरूरी, देश को सही संदेश जाना चाहिए
''छात्रों को धमकाने की हिम्मत कैसे हुई?'' , राहुल गांधी का सरकार पर हमला, कहा- छात्रों को लोकतांत्रिक अधिकारों से नहीं डराया जा सकता