हल्द्वानी: मल्ली बमौरी में साप्ताहिक बाजार की बोली 50 हजार रुपये तक पहुंची

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

नरेन्द्र देव सिंह, हल्द्वानी। नगर निगम ने शहर में 12 स्थानों पर हाट बाजार लगाने के लिये टेंडर जारी किये थे। इनमें से 10 जगह टेंडर आवंटित हो गये हैं तो वहीं बाकी दो स्थानों पर अभी टेंडर आवंटित नहीं हो पाये हैं। इस वजह से वहां पर अभी साप्ताहिक बाजार नहीं लग रही है। …

नरेन्द्र देव सिंह, हल्द्वानी। नगर निगम ने शहर में 12 स्थानों पर हाट बाजार लगाने के लिये टेंडर जारी किये थे। इनमें से 10 जगह टेंडर आवंटित हो गये हैं तो वहीं बाकी दो स्थानों पर अभी टेंडर आवंटित नहीं हो पाये हैं। इस वजह से वहां पर अभी साप्ताहिक बाजार नहीं लग रही है।

मल्ली बमौरी में हर शुक्रवार को साप्ताहिक हाट बाजार लगाई जाती है। पिछले डेढ़ माह से यह बाजार नहीं लगाई जा रही है। यहां बाजार लगाये जाने के लिये टेंडर जारी किये गये थे। एक से ज्यादा आवेदन आने की वजह से टेंडर को बोली के आधार पर कर दिया गया। यहां बोली 50 हजार रुपये प्रति सप्ताह तक चली गई है। केवल एक दिन बाजार लगाने के लिये ठेकेदार को नगर निगम को 50 हजार रुपये का भुगतान करना पड़ेगा। नगर निगम प्रशासन की ओर से बताया गया है कि शहर में किसी भी हाट बाजार के लिये यह अब तक की सबसे ऊंची बोली है।

उल्लेखनीय है कि शहर में शनि बाजार के बाद मल्ली बमौरी में हर शुक्रवार को सबसे बड़ी हाट बाजार लगती है इसलिये यहां हाट बाजार का ठेका लेने के लिये लोगों में काफी होड़ थी। नगर निगम प्रशासन की ओर से बताया गया है कि अभी मल्ली बमौरी में हाट बाजार के लिये टेंडर आवंटित नहीं हो पाया है। जैसे ही आवंटित हो जायेगा, यहां पर साप्ताहिक बाजार लगना शुरू हो जायेगा। इसके अलावा रेशमबाग में भी साप्ताहिक बाजार के लिये टेंडर आवंटित नहीं हो पाया है। इसके अलावा बाकी के 10 स्थानों पर आवंटित हो गया है।

इस बार बोली के आधार पर हुये थे टेंडर
हल्द्वानी। नगर निगम क्षेत्र में साप्ताहिक बाजारों की बढ़ती लोकप्रियता को देखते हुये एक ही बाजार के टेंडर के लिये कई लोग सामने आ गये इसलिये नगर निगम की ओर से कई स्थानों पर टेंडर को बोली के आधार पर कर दिया गया था। ऐसा पहली बार हुआ है। इसके पीछे नगर निगम प्रशासन का मकसद नगर निगम की आय बढ़ाना था।

मल्ली बमौरी में साप्ताहिक बाजार के लिये टेंडर आवंटित नहीं हो पाया है। रेशमबाग में भी यही स्थिति है। बाकी 10 स्थानों पर टेंडर आंवटित हो गये हैं।

– गौरव भसीन, सहायक नगर आयुक्त, हल्द्वानी

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज

Parliament Monsoon Session Day 5: राज्यसभा में हंगामे के बाद कार्यवाही दोपहर 2 बजे तक स्थगित, CJP से बातचीत के लिए कंस्टीट्यूशन क्लब पहुंचे जेपी नड्डा
गोमती नदी में उतरकर किसानों का अनोखा प्रदर्शन, 40 मिनट तक पानी में खड़े रहे; प्रशासन को सौंपा 108 सूत्रीय ज्ञापन
Ken-Betwa Project: मध्य प्रदेश के अमित भटनागर ने खत्म किया 18 दिन बाद अपना अनशन, मां के कहने पर लिया फैसला; जानिए पूरा मामला
UP T20 League 2026: आज होगा मिनी ऑक्शन, 250 से ज्यादा खिलाड़ियों पर लगेगी बोली; नोएडा के पास सबसे बड़ा पर्स
श्रावण मास 2026: काशी में सुरक्षा का मेगा प्लान, वाराणसी 5 जोन और 15 सेक्टर में बंटेगा; 5,000 पुलिसकर्मी रहेंगे तैनात