इटावा: जिले में सामने आई पुलिस की लापरवाही, एक दिन पहले खेलते समय लापता हुई थी मासूम, अर्धनग्न अवस्था में मिला शव

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

इटावा। जिले के चौबिया क्षेत्र में एक 7 वर्षीय दलित मासूम का अर्धनग्न अवस्था में शव मिला। बच्ची मंगलवार शाम से लापता थी। घरवालों ने रेप के बाद हत्या की आशंका जताई है। पुलिस मामले की जांच-पड़ताल में जुटी है। पुलिस का कहना है कि परिजन दुष्कर्म के बाद हत्या का आरोप लगा रहे हैं। …

इटावा। जिले के चौबिया क्षेत्र में एक 7 वर्षीय दलित मासूम का अर्धनग्न अवस्था में शव मिला। बच्ची मंगलवार शाम से लापता थी। घरवालों ने रेप के बाद हत्या की आशंका जताई है। पुलिस मामले की जांच-पड़ताल में जुटी है। पुलिस का कहना है कि परिजन दुष्कर्म के बाद हत्या का आरोप लगा रहे हैं। जांच-पड़ताल की जा रही है।

बता दें, चौबिया थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी व्यक्ति की 7 वर्षीय मासूम बीते मंगलवार देर शाम करीब 5 बजे घर के बाहर खेल रही थी। तभी अचानक वह लापता हो गई। परिजनों ने करीब 2 घंटे तक उसे ढूंढा, लेकिन वह नहीं मिली। घरवालों ने पुलिस को इस मामले की जानकारी दी। परिजनों का आरोप है, पुलिस मौके पर घटनास्थल तो पहुंची, लेकिन आज सुबह ढूंढने की बात कह कर वापस लौट गई।

पुलिस के जाने के बाद भी परिजन मासूम को काफी रात तक ढूंढते रहे, लेकिन कुछ पता नहीं चल सका। आज सुबह करीब 7 बजे फिर से बच्ची को ढूंढने के लिए निकले। परिजन गांव में ही स्थित एक धान मिल पर गए। जहां मिल के पीछे बच्ची का शव अर्धनग्न अवस्था में पड़ा मिला।

इसी बीच पुलिस कंट्रोल रूम सूचना दी गई। पुलिस ने मौके पर छानबीन की। परिजनों ने दुष्कर्म के बाद हत्या की आशंका जताई।

SSP जय प्रकाश सिंह के साथ फॉरेंसिक टीम, डॉग स्क्वायड टीम जांच में जुटी है। पड़ोस के ही एक युवक को पुलिस ने हिरासत में लिया है।

गांव वाले नहीं उठने दे रहे शव

गांव वालों का कहना है कि जब देर शाम परिजनों ने बच्ची के गायब होने की सूचना पुलिस को दे दी थी तो पुलिस ने ढूंढने में हाली-हवाली क्यों की। अगर पुलिस उसी समय एक्टिव हो जाती तो शायद बच्ची मिल गई होती।

पढ़ें-बहराइच: आंधी में टूटकर गिरा बिजली का तार, बिना घूस के टूटे विद्युत तार को नहीं जोड़ रहे कर्मी

संबंधित समाचार