(ब्रेकिंग) हल्द्वानी: रोडवेज कर्मी ने मारी खुद को गोली, मौके से मिले दो तमंचे

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

हल्द्वानी, अमृत विचार। दोपहर में बरेली रोड स्थित पानी की टंकी पर चढ़कर रोडवेज कर्मी ने खुद को गोली मार ली, पुलिस ने तुरंत सुशीला तिवारी अस्पताल पहुंचाया लेकिल चिकित्सकों ने उनको मृत घोषित कर दिया। किन कारणों के चलते रोडवेज कर्मी एचआर बहुगुणा ने यह कदम उठाया फिलहाल पुलिस अब मामले की जांच कर …

हल्द्वानी, अमृत विचार। दोपहर में बरेली रोड स्थित पानी की टंकी पर चढ़कर रोडवेज कर्मी ने खुद को गोली मार ली, पुलिस ने तुरंत सुशीला तिवारी अस्पताल पहुंचाया लेकिल चिकित्सकों ने उनको मृत घोषित कर दिया। किन कारणों के चलते रोडवेज कर्मी एचआर बहुगुणा ने यह कदम उठाया फिलहाल पुलिस अब मामले की जांच कर रही है।

लेकिन सूत्रों की मानें तो दो दिन पूर्व अपनी पोती के साथ छेड़खानी के आरोप के अलावा एक अन्य महिला के द्वारा लगाए गए आरोप के चलते वह अवसाद में थे जिसके चलते वह आज पानी की टंकी पर चढ़ गए और खुद को गोली मार ली। बताया जा रहा है कि मौके पर पहुंची पुलिस ने उन्हें टंकी से नीचे उतरने के लिए मना भी लिया था मगर जैसे ही वह नीचे उतरने लगे अचानक अपने सीने में गोली मार ली।

पुलिस को मौके से दो तमंचे मिले हैं। फिलहाल सूचना मिलने पर सीओ हल्द्वानी भूपेंद्र धोनी कोतवाल हरेंद्र चौधरी,एसओ बनभूलपुरा नीरज भाकुनी समेत पुलिस बल मौके पर मौजूद है। वहीं इस घटना की सूचना के बाद बरेली रोड उसके आसपास के क्षेत्र में सनसनी फैल गई है।

संबंधित समाचार