अल्मोड़ा: पुलिस और एसओजी ने गांजे समेत तस्कर को दबोचा

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अल्मोड़ा, अमृत विचार। सल्ट पुलिस और एसओजी की टीम ने मादक पदार्थों की तस्करी को रोकने के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत गुलार के पास से एक व्यक्ति को 57 किलो चार सौ ग्राम गांजे के साथ गिरफ्तार किया है। अभियुक्त के खिलाफ सल्ट थाने में एनडीपीएस एक्ट में मुकदमा दर्ज कर तस्करी …

अल्मोड़ा, अमृत विचार। सल्ट पुलिस और एसओजी की टीम ने मादक पदार्थों की तस्करी को रोकने के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत गुलार के पास से एक व्यक्ति को 57 किलो चार सौ ग्राम गांजे के साथ गिरफ्तार किया है। अभियुक्त के खिलाफ सल्ट थाने में एनडीपीएस एक्ट में मुकदमा दर्ज कर तस्करी में प्रयुक्त वाहन को सीज कर दिया गया है।

बुधवार को पुलिस और एसओजी की टीम कठपतिया के पास स्थित गुलार में चेकिंग अभियान पर थी। चेकिंग के दौरान टाटा माजा कार संख्या डीएन 10 सी-1267 को रोका गया तो उसमें अलग अलग कटटों में भरा 57.400 ग्राम गांजा बरामद किया गया। पुलिस ने गांजा तस्करी के आरोप में कार में सवार कैलाश सिंह रावत पुत्र राम सिंह रावत निवासी ग्राम घनियाल स्याल्दे को गिरफ्तार कर लिया।

एसओजी प्रभारी सुनील धानिक ने बताया कि पकड़े गए गांजे की कीमत आठ लाख इक्कीस हजार तीन सौ दस रुपये आंकी गई है। अभियुक्त के खिलाफ सल्ट थाने में एनडीपीएस एक्ट में मुकदमा दर्ज किया गया है। जबकि तस्करी में प्रयुक्त वाहन को सीज कर दिया गया है। धानिक ने बताया कि अभियुक्त अपने गांव के आसपास के क्षेत्रों से गांजा एकत्र कर उसे महंगे दामों में बेचने के लिए तराई के इलाकों में लेकर जा रहा था। लेकिन वह अपने काले कारनामे को अंजाम दे पाता इससे पहले वह पुलिस की गिरफ्त में आ गया।
पुलिस टीम में उप निरीक्षक अवनीश कुमार, आरक्षी संजू कुमार, गुरतेज सिंह, भूपेंद्र सिंह, मनमोहन सिंह आदि शामिल रहे।

पांच हजार के ईनाम की घोषणा
अमृत विचार, अल्मोड़ा : सल्ट पुलिस और एसओजी की टीम द्वारा भारी मात्रा में गांजे की खेप पकडऩे पर एसएसपी प्रदीप कुमार रॉय ने प्रसन्नता व्यक्त की है। उन्होंने टीम के प्रोत्साहन के लिए उन्हें पांच हजार रुपये के ईनाम की घोषणा की है। एसएसपी ने कहा है कि पुलिस मादक पदार्थों की तस्करी को रोकने के लिए सघन अभियान चला रही है। जो भी व्यक्ति इस तरह के कारनामों में लिप्त पाया जाएगा। उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।

संबंधित समाचार