हरदोई : पिकअप की टक्कर से बाइक सवार की मौत, ड्राइवर फरार

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

हरदोई। तेज़ रफ्तार पिकअप ने बाइक में ज़ोरदार टक्कर मार दी। जिसके चलते उस पर सवार युवक की मौत हो गई। हादसा होते ही ड्राइवर गाड़ी ले कर फरार हो गया। पुलिस उसकी तलाश कर रही है। वही युवक के पास से बरामद हुए आधार कार्ड के आधार पर छानबीन शुरू कर दी गई है। …

हरदोई। तेज़ रफ्तार पिकअप ने बाइक में ज़ोरदार टक्कर मार दी। जिसके चलते उस पर सवार युवक की मौत हो गई। हादसा होते ही ड्राइवर गाड़ी ले कर फरार हो गया। पुलिस उसकी तलाश कर रही है। वही युवक के पास से बरामद हुए आधार कार्ड के आधार पर छानबीन शुरू कर दी गई है।

बताते हैं कि बुधवार की दोपहर हरदोई-पिहानी रोड पर महिलरा गांव के पास तेज़ रफ्तार पिकअप ने बाइक में टक्कर मार दी। टक्कर इतनी ज़बरदस्त थी कि उस पर सवार युवक दूर खाईं में जा गिरा और उसकी वहीं मौत हो गई। इसी बीच ड्राइवर गाड़ी ले कर वहां से फरार हो गया। कुछ लोगों ने बताया है कि युवक बाइक से हरदोई की तरफ से आ रहा था।

इस बारे में पिहानी कोतवाली के एसआई नरेंद्र कुमार का कहना है कि हादसे का शिकार हुए युवक की जेब से आधार कार्ड व वोटर आईडी कार्ड बरामद किया गया है। आधार कार्ड में वीरू पुत्र राम किशन निवासी पंडितपुरवा, हरदोई ग्रामीण का नाम लिखा हुआ है, जबकि बजाज बॉक्सर बाइक किसी और के नाम दर्ज है। जिसकी जांच की जा रही है। पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए शव को अपने कब्ज़े में ले लिया है।

यह भी पढ़ें : बहराइच में भीषण सड़क हादसा, 3 यात्रियों की मौत…16 घायल

संबंधित समाचार