हल्द्वानी: लर्निंग लाइसेंस के टेस्ट से पहले अब दे सकेंगे मॉक परीक्षा

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बबीता पटवाल, हल्द्वानी, अमृत विचार। आरटीओ में ड्राइविंग लाइसेंस के लिए लर्निंग टेस्ट देने से पहले आवेदक कार्यालय में ही मॉक परीक्षा दे सकेगा। आरटीओ इस संबंध में नई व्यवस्था लागू करने जा रहा है। साथ ही स्वयं फॉर्म भरने के लिए लोगों के लिए कार्यालय में ही सेल्फ कॉर्नर की सुविधा भी दी जा …

बबीता पटवाल, हल्द्वानी, अमृत विचार। आरटीओ में ड्राइविंग लाइसेंस के लिए लर्निंग टेस्ट देने से पहले आवेदक कार्यालय में ही मॉक परीक्षा दे सकेगा। आरटीओ इस संबंध में नई व्यवस्था लागू करने जा रहा है। साथ ही स्वयं फॉर्म भरने के लिए लोगों के लिए कार्यालय में ही सेल्फ कॉर्नर की सुविधा भी दी जा रही है।

आरटीओ से मिली जानकारी के अनुसार लर्निग ड्राइविंग लाइसेंस बनवाने के लिए टेस्ट के लिए कार्यालय पहुंचने वाले आवेदकों के लिए मॉक परीक्षा की सुविधा दी जा रही है। इसके तहत चार से पांच काउंटर तैयार किए जा रहे हैं, जिसमें टैब लगाए जाएंगे। जहां टेस्ट के लिए आने वाला अभ्यर्थी पहले परिवहन विभाग के एप में मौजूद मॉक टेस्ट में परीक्षा देगा। इसके बाद मुख्य परीक्षा में शामिल होगा। इससे न केवल लोगों की परीक्षा को लेकर हिचकिचाहट दूर होगी, बल्कि लोगों की सड़क सुरक्षा को लेकर जानकारी भी पुख्ता होगी।

सेल्फ कॉर्नर में खुद भर सकेंगे फॉर्म
हल्द्वानी। परिवहन विभाग अनियमितताओं को रोकने व लोगों को ऑनलाइन फॉर्म भरने के लिए प्रेरित करने के लिए कार्यालय में सेल्फ कॉर्नर लगाने जा रहा है। इस कॉर्नर में लोग स्वयं ऑनलाइन फॉर्म भरकर अपना काम करवा सकते हैं। इसके लिए लोगों को एजेंटों को फॉर्म भरने के लिए अधिक धनराशि देने की जरूरत नहीं है।

विभागीय अधिकारी ने बताया कि कई बार सुनने में आता है कि मात्र 200 रुपए के फॉर्म पर बाहरी व्यक्ति अधिक चार्ज लगाकर 300 से 500 रुपए ले लेते हैं। जिससे बिना वजह लोगों की धन व्यय हो रहा है। सेल्फ कॉर्नर से लोगों को व्यर्थ धन के व्यय से बचा जा सकेगा। साथ ही लोगों को फॉर्म भरने के लिए एक फ्लो चार्ज की सहायता भी दी जाएगी। जिससे फॉर्म भरने में आसानी होगी।

टेस्ट के लिए जो भी लोग आते हैं उनमें अधिकतर प्रयास करके नहीं आते। मॉक टेस्ट की सुविधा से लोगों को सड़क सुरक्षा के नियमों के बारे में अधिक पता चल पाएगा। साथ ही टेस्ट देने में दिक्कतें भी नहीं आएंगी।

– संदीप सैनी, संभागीय परिवहन अधिकारी, प्रशासन

संबंधित समाचार