साड़ी में मौनी रॉय ने बिखेरा हुस्न का जलवा, क्या आपने तस्वीरें देखीं?
नई दिल्ली। बॉलीवुड एक्ट्रेस मौनी रॉय खूबसूरती और ग्लैमरस अदाओं को लेकर चर्चा में रहती हैं। बोल्डनेस के कारण मौनी रॉय सोशल मीडिया सेंसेशन बन चुकी हैं। हाल ही में एक्ट्रेस ने अपनी साड़ी में कुछ नई तस्वीरें शेयर की हैं, जिसमें वह काफी बोल्ड और ग्लैमरस दिख रही हैं। फोटो में मौनी रॉय मल्टी …
नई दिल्ली। बॉलीवुड एक्ट्रेस मौनी रॉय खूबसूरती और ग्लैमरस अदाओं को लेकर चर्चा में रहती हैं। बोल्डनेस के कारण मौनी रॉय सोशल मीडिया सेंसेशन बन चुकी हैं। हाल ही में एक्ट्रेस ने अपनी साड़ी में कुछ नई तस्वीरें शेयर की हैं, जिसमें वह काफी बोल्ड और ग्लैमरस दिख रही हैं।

फोटो में मौनी रॉय मल्टी कलर की सीक्वेंस साड़ी पहन रखी हैं। इन तस्वीरों में मौनी रॉय अलग-अलग पोज देती नजर आ रही हैं। मौनी रॉय का ये लुक उन पर काफी जंच भी रहा है।

मौनी रॉय ने साड़ी के साथ स्लीवलेस ब्लाउज पहना है। साथ ही खूबसूरत ईयरिंग्स के साथ इसे पेयर किया है और अपने बालों को भी खुला रखा है। उनकी ये तस्वीरें लोगों को काफी पसंद आ रही हैं।

इस लुक के साथ मौनी रॉय ने बेहद लाइट मेकअप किया हुआ है। मौनी रॉय ने कैमरे को देखते हुए अलग-अलग अंदाज में पोज देती नजर आ रही हैं।

मौनी रॉय का यह अवतार फैंस को काफी पसंद आ रहा है और जमकर कमेंट्स कर रहे हैं। किसी ने ‘खूबसूरत’ तो किसी ने ‘गॉर्जियस’ बताया।

आपको बता दें कि इन दिनों मौनी रॉय टीवी शो ‘डीआईडी लिटिल मास्टर्स’ के पांचवें सीजन की जज हैं।

इसके अलावा मौनी रॉय इस साल रणबीर कपूर और आलिया भट्ट स्टारर ‘ब्रह्मास्त्र’ में नजर आएंगी। अयान मुखर्जी के निर्देशन में बनी यह फिल्म इस साल नौ सितंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।


ये भी पढ़ें : कान्स फिल्म फेस्टिवल में फिर छाया दीपिका पादुकोण का गॉर्जियस लुक, रणवीर सिंह ने लुटाया प्यार
