हल्द्वानी: दावतों का जायका सेहत पर पड़ रहा भारी, उल्टी और दस्त के बढ़ रहे मरीज
हल्द्वानी, अमृत विचार। शादियों के सीजन में दावतों का दौर चल रहा है। लेकिन दावतों का जायका लोगों की सेहत पर भारी पड़ रहा है। इस समय उल्टी और दस्त के मरीज लगातार बढ़ रहे हैं। इन दिनों सरकारी अस्पतालों में उल्टी और दस्त के मरीज काफी पहुंच रहे हैं। उल्टी और दस्त के साथ …
हल्द्वानी, अमृत विचार। शादियों के सीजन में दावतों का दौर चल रहा है। लेकिन दावतों का जायका लोगों की सेहत पर भारी पड़ रहा है। इस समय उल्टी और दस्त के मरीज लगातार बढ़ रहे हैं। इन दिनों सरकारी अस्पतालों में उल्टी और दस्त के मरीज काफी पहुंच रहे हैं।
उल्टी और दस्त के साथ ही उन्हें बुखार और कमजोरी आने की शिकायत हो रही है। एसटीएच और बेस अस्पताल की ओपीडी में ज्यादातर मरीज इसी बीमारी के आ रहे हैं। एसीएमओ डॉ. रश्मि पंत ने बताया कि लोग बाहर खाने से कम परहेज कर रहे हैं। खासतौर से इन दिनों शादियों का दौर चल रहा है।
गर्मी का मौसम है और शादियों में बना खाना मसालेदार होता है। लोग परहेज भूलकर वहां खाना खा रहे हैं। लोगों को चाहिये कि इस मौसम में अगर बाहर खाना खायें तो उस तरह के भोजन को खायें जिसमें तेल का कम इस्तेमाल हुआ है। बताया कि उल्टी और दस्त होने पर तुरंत ही डॉक्टर की सलाह लें।
